
'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित इन दिनों काफी चर्चा में हैं, लेकिन इस चर्चा का कारण उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। चंद्रिका ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर करके अपने पति पर चीटिंग के इल्जाम लगाए थे और कहा था कि उनके पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। वीडियो में वो अपने पति युगम के किसी और लड़की के साथ चैट के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी दिखाती नजर आई थीं। इसके बाद चंद्रिका के पति युगम ने भी उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके बाद विवादों का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंद्रिका का नाम 'मिस्ट्री मैन' के साथ जोड़ा जाने लगा, जिनके साथ वो रोमांटिक रील्स बनाती हैं। चंद्रिका और मिस्ट्री मैन ने कुछ फोटोज भी पोस्ट की, जिन्हें देखकर लगा कि दोनों ने शादी कर ली है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
चंद्रिका दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके अपने पति पर धोखा देने का इल्जाम लगाया था। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो किडनैप होने की एक्टिंग करती हैं और वो अपने पति पर आरोप लगाती दिखती हैं। इस वीडियो में वो युगम पर इल्जाम लगाती हैं कि वो दो लड़कियों के साथ कार में थे। चंद्रिका ने इस वीडियो में अपने पति के लिए कहा था कि वो चाहे MMS बनाए...वीडियो बनाए, कुछ भी करें उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, बस वो उनसे दूर हो जाए। इस वीडियो में चंद्रिका ने ये भी दावा किया था कि युगम आज जो भी हैं, उनकी वजह से हैं।
View this post on Instagram
युगम ने भी चंद्रिका और उनके मिस्ट्री मैन पर कई आरोप लगाए थे और ये भी कहा था कि वो जो भी कर लें, उनसे दुकान नहीं छीन पाएंगी। युगम ने अपने वीडियो में कहा था कि चंद्रिका आज जो भी हैं, उनकी वजह से हैं।
View this post on Instagram
इन विवादों के बीच चंद्रिका और मिस्ट्री मैन की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन फोटोज को देखकर अटकलें तेज हुई थीं कि दोनों ने शादी कर ली हैं। हालांकि, बाद में पता चला था कि ये एक ब्रांड कोलाब था। इसके बाद चंद्रिका और मिस्ट्री मैन ने साथ में कई वीडियोज बनाए हैं। इनमें से एक वीडियो में चंद्रिका, मिस्ट्री मैन से ये भी पूछती नजर आ रही हैं कि वो उनसे शादी कब करेंगे? वहीं एक अन्य वीडियो में वो सिंदूर लगाए दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- रियाद की इंफ्लुएंसर 'The Twinternet' कौन हैं? सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं जूही चावला की बेटी, वायरल हुआ वीडियो
View this post on Instagram
चंद्रिका दीक्षित और उनके पति के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिस्ट्री मैन ने हाल ही में एक वीडियो बनाकर चंद्रिका के पति को धमकी दी थी कि उनके पास सुबूतों से भरे बैग हैं, इसलिए युगम सोच-समझकर कोई भी कदम उठाएं नहीं तो अगर चंद्रिका और वो (मिस्ट्री मैन) अपनी पर आ गए, तो उनके लिए दिक्कत होगी। इसका जवाब देते हुए युगम ने भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें उस 'मिस्ट्री मैन' की औकात और असलियत पता है, इसलिए उन्हें जिसे जो भी सबूत दिखाने हैं, बेहिचक दिखाए।
चंद्रिका दीक्षित की इन हरकतों के बाद ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या वाकई उनके और उनके पति के बीच कुछ विवाद है या वो वायरल होने के लिए ये सब तरकीब अपना रही हैं। कई इंफ्लुएंसर्स ने वीडियो पोस्ट करके ये भी कहा कि क्योंकि चंद्रिका को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के बाद कोई खास प्रोजेक्ट नहीं मिले, इसलिए अब वो ऐसा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- वड़ा पाव गर्ल बन सोशल मीडिया पर करती हैं राज, जानें Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित से जुड़ी खास बातें
चंद्रिका दीक्षित की इन वीडियोज को काफी लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं और लोगों का कहना है कि वो लाइमलाइट बटोरने के लिए ऐसा कर रही हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instagram/Chandrika Dixit, Yugam Gera, Mystery Man
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।