
आरती सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसके बाद लोग उनकी बेबाकी के फैन हो गए हैं। इस इंटरव्यू में आरती ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर न केवल खुलकर बात की, बल्कि ट्रोलर्स का मुंह भी बंद कर दिया। आरती गोविंदा की भांजी हैं और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। उन्होंने अपनी भी एक खास पहचान बनाई और कई टीवी सीरियल्स में काम किया। आरती बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं। Hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में आरती ने बताया कि कैसे देर से शादी करने को लेकर उन्हें ताने सुनने पड़े थे और बिकिनी फोटोज को लेकर भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। यहां तक कि ट्रोलिंग के चलिए उन्हें वो फोटोज भी डिलीट करनी पड़ी थी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
View this post on Instagram
आरती सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो शादी के बाद अपने पति दीपक के सात मालदीव गई थीं, तो उन्होंने बिकिनी में कुछ फोटोज शेयर की थीं। इस पर लोगों ने काफी नेगेटिव कमेंट्स किए थे। किसी ने लिखा था कि शादी करके दिमाग खराब हो गया था, तो किसी ने लिखा था ये सब करने की ये उम्र नहीं है। वहीं कई यूजर ने उन्हें बूढ़ा बता दिया था और कुछ ने कहा था कि उनकी इमेज को ये फोटोज सूट नहीं करती हैं। इसके बाद आरती के फॉलोअर्स भी काफी कम हुए थे और उन्हें ट्रोलिंग से परेशान होकर वो फोटोज भी डिलीट करनी पड़ी थीं। आरती ने ये भी बताया कि उन्हें देर से शादी करने को लेकर भी काफी ताने सुनने पड़े थे।
View this post on Instagram
आरती ने कुछ वक्त पहले अपने पति दीपक के साथ वेकेशन फोटोज पोस्ट की थीं, जिसमें वो फिर बिकिनी पहने हुए नजर आई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने कैप्शन से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा था कि पिछली बार जब उन्होंने बिकिनी फोटोज पोस्ट की थीं, तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था और इस वजह से उन्होंने वो फोटोज डिलीट कर दी थीं, लेकिन अब उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे या कमेंट्स में क्या लिखेंगे। इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Arti Singh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।