
जान्हवी कपूर इंटरव्यूज के दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा खुलकर बात करती नजर आती हैं। कुछ इंटरव्यूज में एक्ट्रेस ने ट्रेंडिंग मुद्दों पर भी अपनी राय रखी थी, जो खूब वायरल हुई थी। हाल ही में एक्ट्रेस राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आईं। यहां उन्होंने पैप कल्चर और श्रीदेवी के बारे में भी काफी कुछ कहा। इतना ही नहीं, जान्हवी ने इस बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए और बताया कि कैसे 15 साल की उम्र में उन्होंने एडल्ट साइट पर अपनी फोटो देखी थी और इस घटना ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
View this post on Instagram
जान्हवी कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उनकी फोटोज को मॉर्फ्ड करके एडल्ट साइट पर डाल दिया गया था। उन्होंने कहा, "इसे टेक्निली डीपफेक कहेंगे या नहीं...मुझे नहीं पता पर ये कुछ ऐसा ही था। मैंने15 साल की उम्र में अपनी फोटोज अश्लील साइट पर देखी थीं, हमा्रे स्कूल में आईटी क्लास होती थी और लड़के उस क्लास में चुपचाप उन साइट्स पर जाते थे फन के लिए और वहां मैंने मेरी फोटोज देखी थी।" एक्ट्रेस ने बताया कि ये सब कुछ स्कूल में हुआ था और उस वक्त वो काफी डर गई थीं।
View this post on Instagram
जान्हवी ने ये भी कहा कि आज भी वो इस बात को लेकर डर में रहती हैं। वो एक स्टार किड हैं और इस वजह से वो हमेशा से लाइमलाइट में रही हैं, लेकिन इस तरह की फोटोज उनकी चिंता बढ़ा देते हैं। जान्हवी ने बताया कि आज भी उनकी एआई से बनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। कई फोटोज में उन्हें ऐसे पोज और कपड़ों में दिखाया जाता है, जो उन्होंने कभी किया ही नहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह की नकली फोटोज उनकी इमेज खराब करती हैं, लेकिन ऐसा लगातार हो रहा है।
यह भी पढ़ें- 'बॉडी पार्ट्स पर जूम करना गलत', जान्हवी कपूर ने 'पैप कल्चर' पर जताई नाराजगी; बोलीं- जिस तरह से आप महिलाओं...
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Janhvi Kapoor
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।