Wed Apr 8, 2026 | Updated 02:55 AM IST HZ Awards 2026
Janhvi Kapoor expresses anger over paparazzi zooming body parts

'बॉडी पार्ट्स पर जूम करना गलत', जान्हवी कपूर ने 'पैप कल्चर' पर जताई नाराजगी; बोलीं- जिस तरह से आप महिलाओं...

जान्हवी कपूर ने एक बार फिर से पैप कल्चर पर बात की है। उन्होंने पैप्स के काम करने के तरीके पर नारागजी जाहिर की है और ये भी कहा है कि वो जिस तरह से बॉडी पार्ट्स पर जूम करके फोटोज लेते हैं, वो सीधे तौर पर प्राइवेसी का उल्लंघन है।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 01:32 IST

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस 'पैप कल्चर' पर सवाल उठा चुकी हैं। जहां एक तरफ पैपराजी सेलेब्स की जो फोटोज क्लिक करते हैं, उसका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार रहता है और सोशल मीडिया पर ये फोटोज भी तेजी से वायरल होती हैं, लेकिन पैप के काम करने के तरीके पर नोरा फतेही, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और भी कई सेलेब्स नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। जान्हवी कपूर ने एक बार फिर इस पर रिएक्शन दिया है और कहा है कि पैप्स जिस तरह से बॉडी पार्ट्स पर जूम करके फोटोज लेते हैं, वो सीधे तौर पर प्राइवेसी का उल्लंघन है। उन्होंने ये भी कहा कि इस बारे में उन्होंने पैप्स से बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

जान्हवी कपूर ने पैप्स से कही ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बॉलीवुड में पैप कल्चर काफी कॉमन है, लेकिन पैप्स के फोटोज लेने के तरीके पर कई सेलेब्स नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने पैप्स से अकेले में मुलाकात की और इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने पैप्स को ये भी समझाने की कोशिश की कि किस तरह उनका एक्ट्रेसेस की गलत तरीके से फोटोज खींचना न केवल गलत है, बल्कि ये उनकी छवि को भी खराब करता है। जान्हवी ने एक इंटरव्यू के दौरान 'भीगी साड़ी' गाने का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी सिचुएशन को या किसी चीज को मर्जी से सेंसु्अल बनाना और बिना मर्जी के सेंसु्अलाइज करने में बहुत अंतर होता है। मसलन इस गाने को उस तरह से पिक्चराइज करना फिल्म की डिमांड थी और ये एक्ट्रेस की मर्जी से शूट हुआ था, लेकिन किसी को बिना मर्जी के एक वस्तु की तरह शूट करना बहुत गलत है। मेरी जानकारी के बिना मेरे बॉडी पार्ट्स पर जूम करके फोटोज लेना और उन्हें अजीबोगरीब गानों के साथ पोस्ट करना गलत है। 

यह भी पढ़ें- Eesha Barjatya Kaun Hain: सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या कौन हैं? जिनके रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

प्राइवेसी के उल्लघंन पर एक्ट्रेस ने कही ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


जान्हवी कपूर ने ये भी कहा कि बात सिर्प पैपराजी के फोटो लेने की नहीं है। फिल्म के सेट पर भी अगर किसी एक्ट्रेस की तरह कैमरा इस एंगल से आ रहा है, जिससे उसे असहज महसूस हो रहा है, तो उसे न कहने का पूरा हक है। इसका असर उसके करियर पर नहीं होना चाहिए और न ही इसकी वजह से उसे अनप्रोफेशनल का टैग मिलना चाहिए। ये समझना जरूरी है कि पैप्स हों या शूटिंग सेट, प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

 

 

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा की गलत एंगल से तस्वीर लेने को लेकर पैपराजी से जताई नाराजगी, पहले भी इस मुद्दे पर फूट चुका है कई एक्ट्रेसेज का गुस्सा


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/ Jahnvi Kapoor

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।