Sat Mar 7, 2026 | Updated 08:33 AM IST
herzindagi
mandana karimi

Kaun Hai Mandana Karimi: कौन हैं मंदाना करीमी, ईरान से भारत आईं अभिनेत्री ने क्यों किया देश छोड़ने का ऐलान?

मिडिल ईस्ट में तनाव और खामेनेई की मौत की खबरों के बीच मंदाना करीमी चर्चा में हैं। उन्होंने खामेनेई की मौत पर खुशी जताई और भारत छोड़कर ईरान लौटने की इच्छा व्यक्त की, भारत में अपनी सुरक्षा पर चिंता जताई। 
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 12:42 IST

मिडिल ईस्ट में एकदम से बढ़े स्ट्रेस और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों के बीच अभिनेत्री मंदाना करीमी चर्चा में हैं। खामेनेई की मौत पर खुशी जताने के बाद मंदाना ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है। एक इंटरव्यू में मंदाना ने भारत छोड़ने का एलान करते हुए अपने वतन ईरान वापस लौटने की इच्छा जताई है। उन्होंने भारत में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। इससे अलग अब मंदाना करीमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने खुले तौर पर जश्न मनाया और उन ऑल पावर का आभार जताया, जिन्होंने ईरानी शासन के खिलाफ आवाज उठाई। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं मंदाना करीमी? पढ़ते हैं आगे...

कौन हैं मंदाना करीमी? (Who is Mandana Karimi?)

बता दें, ईरानी-भारतीय मूल की मंदाना करीमी एक फेमस मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 19 मई 1988 को तेहरान, ईरान में हुआ। उनके पिता भारतीय और मां ईरानी हैं, जिस कारण उनका नाता दोनों देशों से गहरा है। 

Mandana Karimi

मंदाना ने अपने प्रोफेशनल जीवन की शुरुआत एक एयर होस्टेस के तौर पर की थी, लेकिन ग्लैमर की दुनिया की तरफ खिंचाव होने के कारण उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर चुना।

साल 2010 में वे सपनों के शहर मुंबई आईं, जहां उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के एडवरटाइजमेंट में काम किया। इस दौरान उन्हें शाहरुख खान और करीना कपूर जैसे बड़े सेलेब्रिटिज के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

इसे भी पढ़ें - Nancy Grewal Kaun Thi: कौन थीं सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल, कनाडा में पंजाब की बेटी की कैसे हुई दर्दनाक मौत?

 मंदाना के फिल्मी सफर की शुरुआत की बात करें तो साल 2015 में फिल्म 'रॉय' से हुई। हालांकि, उन्हें असली पहचान रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' से मिली, जहां वे सेकंड रनर-अप रहीं और अपनी बेबाकी के कारण घर-घर में मशहूर हो गईं। 

Mandana Karimi (3)

इसके बाद उन्होंने 'क्या कूल हैं हम 3' और 'भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में अपना काम दिया। वे कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में भी नजर आ चुकी हैं। मंदाना की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। साल 2017 में उन्होंने गौरव गुप्ता से शादी की थी, लेकिन जल्द ही यह रिश्ता टूट गया और दोनों का तलाक हो गया।

क्या कहा सोशल मीडिया पर?

मंदाना ने खास तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल को धन्यवाद दिया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mandana Karimi (@mandanakarimi)

उन्होंने लिखा कि वे भले ही यह वीडियो डालने में थोड़ी देर कर चुकी हैं, लेकिन वे दिल से उन सभी सरकारों और लोगों की शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने इस कठिन समय में ईरानी जनता का समर्थन किया। उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

इसे भी पढ़ें - रात भर सो नहीं पाई... खामेनेई की मौत पर छलका बिग बॉस-19 कंटेस्टेंट का दर्द, अब जमकर हो रही हैं ट्रोल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।