Fri Mar 6, 2026 | Updated 03:56 AM IST
herzindagi
lara dutta

Middle East Crisis: दुबई में फंसी मशहूर एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर बयां किया बेटी संग अपना दर्द

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अभिनेत्री लारा दत्ता और उनकी बेटी सायरा दुबई में मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं। लारा ने शूटिंग के दौरान धमाकों की आवाजें सुनने और आसमान में मिसाइलें देखने का अनुभव साझा किया। 
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 13:06 IST

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं। वहां के बिगड़ते माहौल को देख वह काफी डरी और परेशान हैं। लारा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि जब वह एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें धमाकों की तेज आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को टकराते और खत्म होते हुए देखा। अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर वह काफी परेशान हैं और वहां के मौजूदा मंजर ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।

शूटिंग के दौरान सुनाई दिए जोरदार धमाके

लारा ने अपनी वीडियो में बताया है कि दुबई पिछले तीन सालों से उनका घर है, लेकिन हाल के दिनों में वहां का माहौल काफी स्ट्रेसभरा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 तारीख को जब वह एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक आसमान से कान फाड़ देने वाले धमाकों की आवाजें आने लगीं। 

lara dutta (3)

डर के मारे पूरी टीम शूटिंग छोड़कर बाहर भागी। बाहर का नजारा और भी खतरनाक था, जहां उन्होंने अपनी आंखों से मिसाइलों को एक-दूसरे से टकराते और खत्म होते देखा।

बेटी के साथ अकेली थीं लारा

लारा के लिए यह समय इसलिए भी ज्यादा मुश्किल था क्योंकि उस वक्त उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में दुबई से बाहर थे। लारा अपनी छोटी बेटी सायरा के साथ घर पर अकेली थीं। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यह अच्छा हुआ कि महेश उस समय वहां मौजूद नहीं थे, वरना परिवार को लेकर चिंताएं और बढ़ जातीं। लारा ने स्वीकार किया कि एक मां के तौर पर अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर वे काफी डरी हुई थीं।

इसे भी पढ़ें - रात भर सो नहीं पाई... खामेनेई की मौत पर छलका बिग बॉस-19 कंटेस्टेंट का दर्द, अब जमकर हो रही हैं ट्रोल

वे इस बारे में कहती हैं "मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि हम नर्वस हैं और ये डराता है। आसमान में बहुत सारे फाइटर जेट्स उड़ रहे हैं, तेज धमाके सुनाई देते रहते हैं। हम एक सेफ इलाके में विला में हैं, लेकिन खिड़कियां हिलने लगती हैं, घर और दरवाजे कांपते हैं। यह परेशान करने वाला है, लेकिन एक बार भी मुझे असुरक्षा महसूस नहीं हुई।"

lara dutta

बता दें कि लारा ने सेफ्टी व्यवस्था को लेकर यूनाइटेड अरब एमिरेट्स सरकार की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा "मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि यूएई सरकार ने अच्छा काम किया है। हर एक इंसान के लिए, मैं किसी की तरफ से नहीं कहूंगी, लेकिन हमें बहुत अच्छी तरह संभाला गया। हमें लगा कि हम यहां मायने रखते हैं, हमें सुरक्षा दी जा रही है, चाहे हमारी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।"

इसे भी पढ़ें - Most Watched OTT Series & Movies: ओटीटी पर इन 5 शोज और मूवीज ने मचाया धमाल, जानें 'ब्रिजरटन' या 'धुरंधर' में से किसने मारी बाजी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।