Tue Mar 3, 2026 | Updated 03:48 AM IST
herzindagi
esha gupta

ईशा गुप्ता समेत 5 सेलेब्स दुबई में फंसे, बिगड़ते हालात देख एक स्टार ने सीधे PM मोदी से लगाई गुहार

अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दुबई और अबू धाबी में उड़ानें रद्द होने से कई भारतीय सेलेब्रिटीज फंस गए हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 15:55 IST

इन दिनों अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल गहरा गए हैं। इस गंभीर स्थिति का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है, जिससे दुबई और अबू धाबी जैसे प्रमुख जगहों में उड़ानों के रद्द होने और एयरस्पेस बंद होने का सिलसिला जारी है और नहीं जानते कि कब तक ये ऐसे ही चलता रहेगा। इस संकट के बीच कई सेलेब्रिटीज, वहां फंस गई हैं, जिनमें भारतीय फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। घर वापसी की राह देख रहे इन सितारों के लिए डिप्रेशन का माहौल बना हुआ है। वे न केवल अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, बल्कि वहां के बिगड़ते हालात की पल-पल की जानकारी भी हम लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं।

तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार दुबई में फंसे

तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अजीत कुमार दुबई में फंसे हुए हैं। वे अपनी रेसिंग कमिटमेंट्स के सिलसिले में वहां गए थे, लेकिन एयर स्पेस बंद होने और फ्लाइट रद्द होने के कारण वे नहीं आ पा रहे हैं। 

2 - 2026-03-02T124553.867

अभिनेता के मैनेजर ने उनके फैंस को आश्वस्त दिया है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। जैसे ही हवाई यातायात सामान्य होगा, वे चेन्नई के लिए रवाना होंगे।

ईशा गुप्ता ने व्यक्त की चिंता

मिडिल ईस्ट के गर्म माहौल के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता फिलहाल अबू धाबी में फंसी हुई हैं। बिगड़ते हालातों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से संपर्क बनाया और अपनी स्थिति शेयर की। ईशा ने वहां के मंजर को खौफनाक और बेहद चुनौतीपूर्ण बताते हुए अपनी टेंशन को व्यक्त किया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति के सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें -  'The Kerala Story 2' पर मेकर्स का बड़ा बयान, टीजर हटाने की खबरों को बताया 'फेक'; जानें इस बार फिल्म की कहानी में क्या होगा खास?

सोनल चौहान ने मांगी पीएम मोदी से सहायता

मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालातों के बीच अभिनेत्री सोनल चौहान ने दुबई से अपनी सेफ्टी को लेकर चिंता व्यक्त की है। फ्लाइट रद्द होने और रास्ते बंद होने के कारण वो रिटर्न नहीं आ पा रही हैं, जिससे परेशान होकर उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। सोनल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत लौटने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

UAE में अटके विष्णु मांचू

तेलुगु अभिनेता विष्णु मांचू भी मिडिल ईस्ट में हुए तनाव की चपेट में आ गए हैं। वे अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गए थे, लेकिन अचानक फ्लाइट बंद होने के कारण वहीं फंस गए हैं। अच्छी बात यह है कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और लगातार भारतीय एमबेसी के संपर्क में बने हुए हैं।

1 - 2026-03-02T124551.458

दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधू

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी मिडिल ईस्ट के तनाव की चपेट में आ गई। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के अचानक रद्द होने के कारण वे वहीं फंस गईं। सिंधु ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्थिति शेयर करते हुए बताया कि वहां हुए एक धमाके के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण और डरावना हो गया था। 

इसे भी पढ़ें - Subedaar Trailer: मोना सिंह का विलेन अवतार और अनिल कपूर का एक्शन, फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर आउट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।