Fri Mar 6, 2026 | Updated 03:59 AM IST
herzindagi
Dubai Dessert Kunafa Recipe

Dubai Special Kunafa Recipe: घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं दुबई का स्पेशल कुनाफा

Kunafa Recipe: दुबई का कुनाफा न केवल इस देश में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। अगर आप घर पर इसे बनाना चाहती हैं, तो नीचे पढ़ें आसान रेसिपी।
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 12:37 IST

Dubai Dessert Kunafa Recipe: दुबई का नाम आते ही दिमाग में आलीशान इमारते ख्याल में आती हैं। खासकर बुर्ज खलीफा, लेकिन यह देश जितना अपनी ऊंची बिल्डिंग के साथ ही जायके के लिए भी मशहूर है। उन व्यंजनों में सबसे ऊपर नाम आता है कुनाफा का। कुनाफा पारंपरिक मिडिल ईस्टर्न मिठाई है, जो अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके ऊपर डाली जाने वाली मीठी चाशनी और पिस्ते की सजावट इसे और भी शाही बनाता है।

अगर आप खास शाही मिठाई को बनना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से आप इसे अपने घर की रसोई में भी तैयार कर सकती हैं।

दुबई का स्पेशल कुनाफा रेसिपी

kunafa recipe

  • कुनाफा के लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं।
  • चाशनी बनाने के बाद इसमें इलायची और गुलाब जल डालें।
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में बारीक सेवइयों को हाथों से अच्छी तरह तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • अब इसमें पिघला हुआ मक्खन डालें और अच्छी तरह मिलाएं
  • इसके बाद भारी तले वाले नॉन-स्टिक पैन को मक्खन से चिकना कर लें।
  • अब आधी सेवइयों को इसमें डालकर अच्छी तरह फैलाएं और दबाकर एक बराबर परत बनाएं। फिर इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजरेला पनीर और क्रीम की एक मोटी परत बिछाएं।
  • अब बची हुई सेवइयों से ऊपर की परत को पूरी तरह ढकें और हल्के हाथों से दबाएं।
  • इसके बाद 180°C पर प्रीहीट किए हुए ओवन में इसे 30-35 मिनट तक बेक करें।
  • अगर आप गैस पर बना रही हैं, तो पैन को धीमी आंच पर रखें।
  • एक तरफ सुनहरा होने के बाद पलटें और दूसरी तरफ से भी कुरकुरा होने तक पकाएं।
  • कुनाफा जब पक कर तैयार हो जाए, इसे उतारें।
  • इसके बाद गरमा-गरम कुनाफा के ऊपर ठंडी चाशनी डाल दें।
  • चाशनी को सेवइयां अच्छी तरह सोख लेंगी।
  • लास्ट में इसके ऊपर बारीक कटे हुए पिस्ते डालें।

इसे भी पढ़ें- Coconut Bread Roll Recipe: मेहमानों के लिए होली पर बनाएं नारियल ब्रेड रोल, नोट करें आसान रेसिपी

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Shuttertock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

दुबई का स्पेशल कुनाफा रेसिपी Recipe Card

दुबई का स्पेशल कुनाफा रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Others
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • बारीक वाली सेवइयां-250 ग्राम
  • मक्खन-आधा कप
  • मोजरेला पनीर या खोया-1 कप
  • ताजी क्रीम-आधा कप
  • चीनी-1 कप
  • पानी-आधा कप
  • नींबू का रस-1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता-बारीक कटा हुआ
  • इलायची पाउडर या गुलाब जल-खुशबू के लिए

Step

    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।