herzindagi
image

Til Laddu Recipe in Hindi: मकर संक्रांति पर काले और सफेद तिल से लड्डू कैसे बनाएं? यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Til Laddu Recipe 2026: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तिल का विशेष महत्व है। इस मौके पर लोग काले और तिल से बने लड्डू बाजार से खरीदकर लाते हैं और उसका सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप चाहे तो इसे घर पर भी आसान तरीके से बना सकती हैं। नीचे पढ़ें रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 11:54 IST

How to Make Til Laddu at Home: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तिल का विशेष महत्व है। इस दिन तिल के दान और सेवन को बेहद शुभ माना गया है। सर्दियों के इस मौसम में शरीर को गर्माहट देने के लिए काले तिल जहां औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। वहीं सफेद तिल अपने स्वाद और खूबसूरती के लिए पसंद किए जाते हैं। इन दोनों के मिश्रण से बने लड्डू स्वाद में लाजवाब होते हैं। अगर आप भी मकर संक्रांति के मौके पर तिल के लड्डू बनाना चाहती हैं और आसान रेसिपी खोज रही हैं, तो यह लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। नीचे पढ़ें इसे बनाने की सरल विधि-

तिल का लडड्डू बनाने की रेसिपी (Til Laddu Recipe in Hindi)

til ladoo banane ki recipe

  • सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें।
  • अब इसमें सफेद तिल डालें और लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट तक भूनें जब तिल चटकने न लगें।
  • इसके बाद इसे एक बर्तन में निकालकर रखें और इसी तरह काले तिल को भी भूनें।
  • काले तिल का रंग गहरा होता है, इसलिए उन्हें सावधानी से भूनें, जिससे वे जलें नहीं।
  • अगर आप लड्डू को अधिक स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसमें भुनी हुई मूंगफली के दरदरे टुकड़े और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भी मिला सकती हैं।
  • इन दोनों चीजों को पहले से भुने हुए तिल के साथ एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिला लें और ऊपर से इलायची पाउडर डाल दें।
  • अब उसी कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी गरम कर बारीक कटा हुआ गुड़ डालकर लो फ्लेम करें।
  • गुड़ को धीरे-धीरे पिघलने दें, जब गुड़ पूरी तरह गल न जाए।
  • इसके बाद एक कटोरी पानी में गुड़ की एक बूंद डालें।
  • अगर वह पानी में घुले नहीं और उंगलियों से उठाने पर टॉफी की तरह जम जाए, तो चाशनी तैयार है।
  • चाशनी तैयार होने के बाद गैस बंद कर तैयार मिश्रण या तिल डालकर तेजी से चलाते हुए मिलाएं।
  • अब मिश्रण को एक अलग बर्तन में निकालें और मिश्रण को हल्का सा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद अपनी हथेलियों पर थोड़ा पानी या घी लगाएं।
  • अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें।

परफेक्ट तिल बनाते और स्टोर करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

makar sankranti til ladoo recipe

  • अगर आप लड्डू को नरम बनाना चाहते हैं, तो गुड़ की चाशनी को बहुत ज्यादा न पकाएं।
  • गुड़ का मिश्रण बहुत गर्म होता है, इसलिए लड्डू बनाते समय सावधानी बरतें।
  • हथेलियों पर पानी लगाने से हाथ जलने का डर कम रहता है।
  • इन लड्डुओं को ठंडा होने के बाद सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।

इसे भी पढ़ें-  Khichdi Recipe 2026: मकर संक्रांति में उड़द दाल और चावल से बनाएं टेस्टी खिचड़ी, महक और स्वाद ऐसा हर कोई करेगा तारीफ

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

काले और सफेद तिल बनाने की रेसिपी Recipe Card

काले और सफेद तिल बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 20 min
Servings: 5
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • सफेद तिल- 1 कप
  • काले तिल- 1 कप
  • गुड़-2 कप
  • शुद्ध घी-2 बड़े चम्मच
  • मूंगफली (ऑप्शनल)
  • नारियल (ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें।

  2. Step 2:

    इसके बाद काले और सफेद तिल को एक-एक करके भूनें।

  3. Step 3:

    अब उसी कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी गरम कर बारीक कटा हुआ गुड़ डालकर लो फ्लेम करें।

  4. Step 4:

    गुड़ को धीरे-धीरे पिघलने दें, जब गुड़ पूरी तरह गल न जाए।

  5. Step 5:

    अब मिश्रण को एक अलग बर्तन में निकालें और मिश्रण को हल्का सा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

  6. Step 6:

    इसके बाद अपनी हथेलियों पर थोड़ा पानी या घी लगाएं।

  7. Step 7:

    अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।