
दिल्ली में मकर संक्रांति के अवसर पर लोग जगह-जगह दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। इसका कारण यह है कि इस दिन बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों में भी अच्छी सजावट देखने को मिलती है। इस मौके पर सड़कों, बाजारों, पार्कों और आस-पास के खुले इलाकों में भी उत्सव का माहौल देखने को मिलता है। दिल्ली के आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ती नजर आती हैं। दोस्तों के साथ छतों पर पतंग उड़ाना, हंसी-मजाक करना और दोस्तों के दिल्ली में कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप मकर संक्रांति की शाम को समय बिताने जा सकती हैं।
मकर संक्रांति पर इंडिया गेट जाना आपको अच्छा लगेगा। वैसे तो यह जगह हमेशा खुले माहौल और खुशी की उमंग से भरा होता है, लेकिन त्योहार के समय यहां का माहौल और भी ज्यादा अलग होता है। आपको यहां मकर संक्रांति पर लोग रंग-बिरंगी पतंगों के साथ यहां पहुंचते हैं, बच्चे खुली जगह में खेलते दिखते हैं और हर तरफ हंसी-खुशी का माहौल होता है। यहां आपको जगह-जगह तिल गुड़ और मूंगफली भी बेचते हुए लोग दिख जाते हैं। शाम होते-होते इंडिया गेट की खूबसूरत लाइटिंग की वजह से और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है।

अगर आपको इंडिया गेट के भीड़-भाड़ से दूर शांति और प्रकृति के बीच त्योहार का आनंद लेना है, तो आप हरे-भरे वातावरण और खूबसूरत फूलों के नजारों के साथ मकर संक्रांति मना सकती हैं। जनवरी के महीने में लोधी गार्डन हरियाली, खिलते फूलों और ठंडी, ताजी हवा की वजह से और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। मकर संक्रांति के दिन यहां का माहौल और भी खास हो जाता है, क्योंकि लोग परिवार और दोस्तों के साथ सुबह से ही वॉक और पिकनिक के लिए पहुंच जाते हैं। आप भी अगर बच्चों के साथ कहीं जाने का प्लान कर रही हैं, तो यहां जा सकती हैं। लोधी गार्डन में बच्चे भी खूब एंजॉय करते हैं। खुली जगह होने की वजह से वे आराम से दौड़ते-भागते हैं, खेलते हैं और प्रकृति के करीब समय बिताते हैं।
अगर आप शाम में कहीं लाइट शो का नजारा देखने का प्लान कर रही हैं, तो आपके लिए अक्षरधाम मंदिर से अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। इस जगह की खास बात यह है कि यहां आप फोन से दूर हो जाते हैं, क्योंकि एंट्री होते ही आपको फोन जमा करना पड़ता है। ऐसे में आप सोशल मीडिया से दूर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता पाते हैं। इसके साथ ही, यहां शाम को लाइट एंड वॉटर शो का नजारा भी आपको देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Makar Sankranti पर बनती है खिचड़ी और Ekadashi के दिन नहीं खाते चावल, ऐसे में क्या करें? पंडित जी से जानें सही उत्तर

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- jagran new media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।