shattila ekadashi and makar sankranti shubh yog 2026 can we eat khichdi on that day

Makar Sankranti पर बनती है खिचड़ी और Ekadashi के दिन नहीं खाते चावल, ऐसे में क्या करें? पंडित जी से जानें सही उत्तर

मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करने की सदियों पुरानी परंपरा है जबकि एकादशी के व्रत में चावल का सेवन पूरी तरह वर्जित माना गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह दुविधा है कि इस दिन क्या किया जाए?
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 16:15 IST

साल 2026 में मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का एक साथ आना एक दुर्लभ और अद्भुत संयोग है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करने की सदियों पुरानी परंपरा है जबकि एकादशी के व्रत में चावल का सेवन पूरी तरह वर्जित माना गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह दुविधा है कि इस दिन क्या किया जाए? परंपरा निभाई जाए या व्रत के नियमों का पालन किया जाए। शास्त्रों के अनुसार, जब दो महत्वपूर्ण तिथियां एक साथ आती हैं तो उनके समन्वय का एक विशेष तरीका होता है ताकि दोनों का पुण्य प्राप्त हो सके। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

मकर संक्रांति और एकादशी के साथ में होने पर खिचड़ी खाएं या नहीं?

शास्त्रों के अनुसार, एकादशी का व्रत सभी व्रतों में उत्तम माना गया है और इस दिन चावल खाना निषेध है क्योंकि माना जाता है कि चावल में जल का अंश अधिक होता है और इस दिन वह मन को विचलित कर सकता है।

makar sankranti on shattila ekadashi 2026 can we eat khichdi on that day

वहीं मकर संक्रांति पर 'खिचड़ी' दान करना और खाना सूर्य देव को प्रसन्न करने का तरीका है। ऐसी स्थिति में अगर आप एकादशी का व्रत रखते हैं तो आपको चावल की खिचड़ी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Shattila Ekadashi Daan 2026: नए साल की पहली एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि एकादशी का व्रत रखने वालों के लिए एकादशी के नियम सर्वोपरि होते हैं। ऐसे में परंपरा निभाने के लिए आप खिचड़ी का दान कर सकते हैं, लेकिन उसे ग्रहण न करें।

अगर आप व्रत नहीं रख रहे हैं लेकिन एकादशी की मर्यादा भी रखना चाहते हैं तो आप इस दिन साबूदाने की खिचड़ी या कुट्टू की खिचड़ी बना सकते हैं। यह मकर संक्रांति की परंपरा को भी पूरा करेगा और एकादशी के 'अन्न त्याग' के नियम का पालन भी होगा।

shattila ekadashi on makar sankranti 2026 can we eat khichdi on that day

जो लोग व्रत नहीं रखते उन्हें भी कोशिश करनी चाहिए कि इस दिन शुद्ध सात्विक भोजन ही करें। मकर संक्रांति का मुख्य उद्देश्य 'दान' है, इसलिए आप चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Upay 2026: मकर संक्रांति के दिन पड़ रही है एकादशी, इन उपायों से सूर्य-नारायण को करें प्रसन्न

षटतिला एकादशी और मकर संक्रांति दोनों ही पर्वों पर तिल का बहुत महत्व माना जाता है, इसलिए इस दिन आप तिल का उबटन लगाएं, तिल मिले हुए जल से स्नान करें और तिल का दान करें। इस तरह आप बिना चावल खाए भी दोनों त्योहारों के नियम निभा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;