herzindagi
Boating in Delhi Feels Like Dal Lake

दिल्ली में भी ले सकती हैं कश्मीर की Dal Lake जैसा मजा, कश्मीरी गेट के पास इस जगह सिर्फ 100 रुपये में करें बोटिंग

Boating In Delhi Feels Like Dal Lake: भारत की राजधानी द‍िल्‍ली में घूमने के ल‍िए कई जगहें माैजूद हैं। टूरि‍स्‍ट प्‍लेस पर आपको सैकड़ों-हजारों लोग म‍िल जाएंगे। अगर आप नेचर लवर हैं और प्रकृत‍ि के बीच बोट‍िंग करना चाहती हैं तो द‍िल्‍ली की ये खास जगह आपके ल‍िए सही रहेगी। यहां आपको डल लेक जैसा फील आएगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:26 IST

Boating in Delhi Feels Like Dal Lake: हम सभी काे घूमना-फ‍िरना खूब पसंद है। कश्‍मीर घूमने का सपना तो हर क‍िसी का होता है। जब भी कोई कश्मीर जाता है तो Dal Lake में बोट‍िंग क‍िए ब‍िना हमारी ट्र‍िप अधूरी मानी जाती है। जब आप पानी की लहरों के बीच बोट‍िंग करती हैं तो मन को सुकून म‍िलता है, लेक‍िन अगर आपसे ये कहा जाए क‍ि आप द‍िल्‍ली में भी Dal Lake जैसा मजा ले सकती हैं, तो क्‍या आपको यकीन होगा?

जी हां, दिल्ली में एक ऐसी जगह भी है, जहां पहुंचते ही माहौल एकदम बदल सा जाता है। यमुना नदी के किनारे, कश्मीरी गेट के पास मौजूद ये घाट अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खास बात तो ये है क‍ि आप बस 100 रुपये में यहां पर मजा ले सकती हैं। आइए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

boating in yamuna ghat delhi (2)

सुबह-सुबह म‍िलेगा असली मजा

अगर आप डल लेक जैसा फील द‍िल्‍ली में लेना चाहती हैं तो सुबह के समय ही आपको द‍िल्‍ली की इस जगह पर जाना होगा। Sunrise के समय नदी के ऊपर हल्की-सी धुंध छाई रहती है, उड़ते हुए पक्षि‍यों की चहचहाहट सुनने को म‍िलती है और आसमान के बदलते रंग, ये सब द‍िखने में ही बहुत सुंदर लगते हैं और इससे मन को सुकून म‍िलता है।

यह भी पढ़ें- Dal Lake ही नहीं, ये 5 झीलें भी हैं खूबसूरती की मिसाल, गर्मियों में दिखता है अद्भुत नजारा

सनराइज देखने आते हैं लोग

एक तरफ हल्का नारंगी रंग और दूसरी तरफ नीला आसमान देखते ही बनता है। यही वजह है कि लोग यहां खासतौर से सनराइज देखने और फोटो क्‍ल‍िक करवाने के ल‍िए आते हैं। सर्दियों में तो ये नजारा और भी खूबसूरत लगता है।

यह भी पढ़ें- वसंत ऋतु का असली मजा लेना चाहती हैं? Basant Panchami पर घूमने के लिए ये हैं भारत की 7 सबसे बेस्ट जगहें

यहां कैसे पहुंचें?

  • यमुना घाट पहुंचने के ल‍िए आपको कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा। स्टेशन से इस घाट की दूरी ज्‍यादा नहीं है।
  • ऑटो से जाने में करीब 60 से 80 रुपये लगते हैं।
  • ई-रिक्शा से जाने पर 10 से 20 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आता है।
  • आप चाहें तो पैदल भी आराम से पहुंच सकती हैं।

boating in yamuna ghat delhi (1)

सही घाट पहचानना है जरूरी

द‍िल्‍ली में यमुना के किनारे कई घाट हैं, लेकिन हर घाट पर आप बोट‍िंग नहीं कर सकती हैं। जिस घाट पर बोटिंग होती हैं और खूबसूरत नजारा देखने को म‍िलता है, वो धर्म संघ गौ सेवा सदन के पास वाला घाट है। सुबह के समय यहां पहुंचना सबसे अच्‍छा रहेगा। पहली बार जाने पर लोकल लोगों से जानकारी जरूर लें।

सिर्फ 100 रुपये में ले सकती हैं बोटिंग का मजा

यहां बोटिंग करने का भी अपना एक अलग ही मजा है। यमुना घाट पर वीकेंड पर बोटिंग का किराया करीब 100 रुपये प्रति व्यक्ति होता है। पहले ये कम था, लेकिन अब यही रेट चल रहा है। वीक डेज में कभी-कभी क‍िराया थोड़ा कम भी हो जाता है। नाव में बैठकर नदी की ठंडी हवा और आसपास का नजारा देखना बहुत सुकून देने वाला होता है।

यह भी पढ़ें- बोट राइड के लिए अब नैनीताल नहीं, दिल्ली के पुराना किला में ही पाएं झील जैसा सुकून

क्‍यों है ये सभी की पसंदीदा जगह?

यहां बड़ी संख्या में लोग पक्षियों को दाना डालते आपको नजर आएंगे। वहीं फोटोग्राफी के शौकीनों को भी ये जगह खूब पसंद आती है। यहां आपको अच्छे से अच्‍छे शॉट मिल सकते हैं। यहां अक्सर कुछ लोग गिटार बजाते, गाने गाते और दोस्तों के साथ समय बिताते दिख जाते हैं।

तो अगर आप भी द‍िल्‍ली में कश्‍मीर जैसा मजा लेना चाहती हैं तो इस जगह पर घूमने का प्‍लान बना सकती हैं। यहां आकर आपको वाकई बहुत अच्‍छा लगने वाला है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।