Sun Mar 8, 2026 | Updated 03:56 AM IST
herzindagi
image

Evening Tea Snacks: चाय की चुस्‍की के साथ ट्राई करें ये स्‍नैक्‍स, खूब आएगा मजा

शाम की चाय हो काम के बीच की ब्रेक, एक कप गर्म चाय म‍िल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में अगर चाय के साथ कुछ टेस्टी खाने को मिल जाए तो मूड अपने आप अच्छा हो जाता है। हम आपको ऐसे स्‍नैक्‍स के बारे में बता रहे हैं ज‍िसे आप शाम की चाय के साथ ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 12:11 IST

Evening Tea Snacks: हमारे यहां भारत में चाय लवर्स की कमी नहीं है। चाय की दीवानगी ऐसी है क‍ि सुबह उठते ही लोगों को चाय चाह‍िए होती है। ब‍िना चाय के तो द‍िन की शुरुआत ही नहीं होती है। इसके अलावा ऑफ‍िस हो या दोस्‍तों के साथ गेट-टू-गेदर ही क्‍यों न हो, चाय तो लोग लेते ही लेते हैं। जब भी घरों में शाम के समय चाय बनती है तो इसके साथ कुछ न कुछ स्‍नैक्‍स खाने का मन करता ही है।

ब‍िना स्नैक्‍स के चाय पीने में मजा नहीं आता है। अगर आप भी चाय के साथ वही नमकीन-ब‍िस्‍क‍िट खा-खाकर बोर हो गई हैं तो हम आपको कुछ ऐसे स्‍नैक्‍स के बारे में बता रहे हैं ज‍िसे आप ईवन‍िंग टी के साथ ले सकती हैं। आइए जानते हैं-

evening tea snacks (1)

समोसा

हमारे यहां इंड‍िया में समोसा सबसे पसंदीदा स्‍नैक्‍स माना जाता है। चाय के साथ गरमा-गरम समोसे म‍िल जाएं तो मजा ही आ जाता है। बाहर से क्र‍िस्‍पी और अंदर से मसालेदार आलू की फिलिंग चाय का स्‍वाद दोगुना कर देती है।

यह भी पढ़ें- Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्‍नैक्‍स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़

पकौड़े

आलू, प्याज, कॉर्न, पनीर या मिक्स वेज पकौड़े, जो भी आपको पसंद है, आप शाम की चाय के साथ ले सकती हैं। जब चाय सर्व करें तो प्‍लेट में ये स्‍नैक्‍स जरूर रखें। ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला डाल देंगी तो स्वाद और बढ़ जाएगा।

नमकीन या मठरी

अगर रोज-रोज आपको कुछ ऑयली फ्राई क‍िया हुआ नहीं खाना अच्‍छा लगता है तो आप चाय के साथ डाइट वाली नमकीन या मठरी ले सकती हैं। इसे स्टोर करके रखा जा सकता है और जब मन हो आप चाय के साथ निकालकर खा सकती हैं।

evening tea snacks (2)

यह भी पढ़ें- Chawal Papad: 1 कप चावल के आटे से बनेंगे 100 पापड़, बेलने का झंझट खत्म; पढ़ें तरीका

सैंडविच

अगर आपको शाम के समय हल्‍की भूख लगी है तो आप चाय के साथ सैंडव‍िच भी ट्राई कर सकती हैं। ये हेल्दी भी होते हैं और इसे खाकर आपका पेट भी भर जाएगा। आप ब्रेड में खीरा, टमाटर, उबला आलू और थोड़ा सा नमक-मिर्च डालकर तैयार सैंडव‍िच तैयार कर सकती हैं। इसे हल्का टोस्ट करेंगी तो स्‍वाद और भी ज्‍यादा बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें- Veg Momo Paratha Recipe: चाय के साथ बनाएं वेज मोमो पराठा, पढ़ें रेसिपी

तो अगर आप भी चाय के साथ कुछ ऐसे स्‍नैक्‍स की तलाश में हैं जो टेस्‍टी भी हाें और पेट भी भर जाए तो हमने आपको ऊपर ज‍िन स्‍नैक्‍स के बारे में बताया है, उन्‍हें ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Freepik/Ai Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।