Sun Mar 1, 2026 | Updated 04:24 AM IST
herzindagi
Potato Toffee Samosa recipe

Crispy Toffee Samosa: सुबह के नाश्ते में फटाफट बनाएं क्रिस्पी टॉफी समोसा, आसान है रेसिपी

How To Make Potato Toffee Samosa At Home: छुट्टी के दिन नाश्ते में अक्सर मम्मियां कुछ ऐसी चीजें बनाती है, जो स्वाद में अलग और यूनिक हो। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ स्पेशन बनाने की सोच रही है, तो टॉफी समोसा ट्राई कर सकती हैं। नीचे पढ़ें बनाने का तरीका।
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 09:03 IST

Potato Toffee Samosa: भागदौड़ भरी लाइफ में सुबह के नाश्ते में मम्मियां ऐसी डिशेज बनाती हैं, जो जल्दी बन जाए, लेकिन अगर बारी छुट्टी के दिन कुछ बनाने की हो, तो वह स्पेशल और टेस्टी नाश्ता बनाती है। अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आए, तो आप टॉफी समोसा जरूर ट्राई करें। यह सिंपल समोसे से स्वाद और दिखने में काफी अलग होते हैं। यह दिखने में बिल्कुल टॉफी जैसा होता है, जिसे देखते ही बच्चे खुश हो जाते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। थोड़े से मैदे और आलू के मसाले के साथ आप मिनटों में ढेर सारे टॉफी समोसे तैयार कर सकती हैं। नीचे देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी।

क्रिस्पी टॉफी समोसा कैसे बनाएं? (Potato Toffee Samosa)

toffee samosa recipe

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप मैदा, ½ टीस्पून चिल्ली फ्लेक्स, ½ टीस्पून नमक और 3 टीस्पून तेल लें। अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।
  • फिर आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर एक बार और गूंथे और 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  • दूसरी तरफ सबसे पहले, एक बड़े कड़ाई में 3 टीस्पून तेल को गर्म करें। 1 प्याज, 2 मिर्च और 1 टीस्पून अदरक पेस्ट डालें।
  • अब प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूने।
  • इसके बाद अब ¼ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून आमचूर और ½ टीस्पून नमक डालें।
  • मसालों में महक आने तक भूनें।
  • अब इसमें आलू डालकर मसालों को अच्छे से मिलाएं।
  • आखिर में 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब आलू स्टफिंग तैयार है। इसे निकालकर कोटरे में रखें।
  • अब प्रोसेस शुरू होता है टॉफी बनाने का। इसके लिए आटा की लोई लें और बेलें।
  • फिर तेज चाकू का इस्तेमाल करके बीच में 3 लाइनों को स्लिट करें।
  • अब इसके बीच में आलू स्टफिंग रखें।
  • टॉफी आकार देकर दोनो तरफ से बंद करें।
  • टॉफी समोसा को धीमी आंच और गर्म तेल में सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • इसके बाद टिश्यू पेपर पर निकाल कर रखें।
  • लास्ट में, टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ आलू टॉफी को सर्व करें।

इसे भी पढ़ें-  होली की सुबह नाश्ते में बनाएं ब्रेड-सूजी के ये चटपटे स्नैक्स, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी क्या है?

क्रिस्पी टॉफी समोसा को आप नाश्ते या किसी भी खास मौके पर बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

क्रिस्पी टॉफी समोसा रेसिपी Recipe Card

क्रिस्पी टॉफी समोसा बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 25 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 2 कप- मैदा
  • ½ टी स्पून- चिल्ली फ्लेक्स
  • ½ टी स्पून- नमक 6 टी स्पून- तेल
  • 1 गिलास- पानी
  • 1- प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2- मिर्च
  • 1 टी स्पून- अदरक पेस्ट
  • ¼ टी स्पून- हल्दी
  • ½ टी स्पून- मिर्च पाउडर
  • ½ टी स्पून- जीरा पाउडर
  • ½ टी स्पून- गरम मसाला
  • 1 टी स्पून- आमचूर
  • ½ टी स्पून- नमक
  • 4- आलू
  • 2 टेबल स्पून- धनिया पत्ती

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप मैदा, ½ टीस्पून चिल्ली फ्लेक्स, ½ टीस्पून नमक और 3 टीस्पून तेल लें। अच्छे से मिलाएं।

  2. Step 2:

    इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।

  3. Step 3:

    फिर आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर एक बार और गूंथे और 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।

  4. Step 4:

    दूसरी तरफ सबसे पहले, एक बड़े कड़ाई में 3 टीस्पून तेल को गर्म करें। 1 प्याज, 2 मिर्च और 1 टीस्पून अदरक पेस्ट डालें।

  5. Step 5:

    अब प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूने।

  6. Step 6:

    इसके बाद अब ¼ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून आमचूर और ½ टीस्पून नमक डालें।

  7. Step 7:

    अब इसमें आलू डालकर मसालों को अच्छे से मिलाएं।

  8. Step 8:

    आखिर में 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  9. Step 9:

    अब आलू स्टफिंग तैयार है। इसे निकालकर कोटरे में रखें।

  10. Step 10:

    अब प्रोसेस शुरू होता है टॉफी बनाने का। इसके लिए बॉल के आकार की आटा ले और अंडाकार में रोल करें।

  11. Step 11:

    फिर तेज चाकू का इस्तेमाल करके बीच में 3 लाइनों को स्लिट करें।

  12. Step 12:

    अब इसके बीच में आलू स्टफिंग रखें और रोल करते हुए किनारे से पैक करें।

  13. Step 13:

    टॉफी समोसा को धीमी आंच और गर्म तेल में तलें।

  14. Step 14:

    इसके बाद टिश्यू पेपर पर निकाल कर रखें।

  15. Step 15:

    टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ आलू टॉफी को सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।