
हमारे यहां भारतीय घरों में रोजाना के खाने में दाल-चावल और रोटी-सब्जी तो बनती ही है। इन्हें खाने से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है। हालांकि, ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है कि चाहे जितना हिसाब से खाना बना लें, कुछ न कुछ बच ही जाता है। ऐसे में कई लोग दूसरे दिन इसे खा लेते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन्हें फेंक देते हैं।
चावल की बात करें तो ज्यादातर लोग बचे हुए राइस को फ्राई कर लेते हैं या सब्जी के साथ खा लेते हैं, लेकिन हम आपको बचे हुए चावल से ऐसी यूनिक रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आपको यकीन ही नहीं होगा कि आपने इसे घर पर बना लिया है। आइए जानते हैं, उस यूनिक रेसिपी के बारे में-

हम आपको Leftover Rice से चूरा बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल, हमने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर इसी का वीडियो देखा था, तो सोचा आप तक भी ये रेसिपी भी पहुंचाई जाए।
यह भी पढ़ें- Korean Food Recipe: घर पर बनाएं कोरियन स्ट्रीट स्टाइल Tteok-bokki, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
नमकीन बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल लें। इसके बाद इसमें मूंगफली, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें फिर इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालें। आप चाहें तो इसमें पेरी पेरी मसाला भी एड कर सकती हैं। हालांकि, ये केवल आपके स्वाद पर ही निर्भर करता है। अब इसमें तले हुए चावलों का चूरा डालकर अच्छे से मिला लें। आपका टेस्टी चूरा नमकीन तैयार है। हां, बस ध्यान रखें कि इसे तुरंत ढके नहीं या स्टोर न करें। इसे ठंडा होने के बाद ही स्टोर करें। आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सब्जी नहीं, अब ट्राई करें लौकी राइस की ये 2 चटपटी रेसिपीज; स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे
-1774846308681.jpg)
यह भी पढ़ें- पोहे से एक नहीं, बना सकती हैं ये 4 तरह की डिशेज; सर्दियों में ब्रेकफास्ट के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
तो अगर आप भी बचे हुए चावल फेंक देती हैं तो अब आप इससे बाजार जैसा क्रिस्पी नमकीन घर पर ही बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।