
Cooking Hacks: हमारे यहां भारत में खाने-पीने की कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं। इनके स्वाद इतने जबरदस्त होते हैं कि हर कोई बार-बार मांगकर खाता है। चाहे वेज हो या नॉन वेज, आपको यहां खाने की ढेरों वैरायटीज मिल जाएंगी। हालांकि, कई बार जब हम खाना बनाते हैं, तो ये बच जाती हैं। आमतौर पर लोग बचे हुए चावल, दाल और रोटी से कोई न कोई स्नैक बना लेते हैं, लेकिन जब सब्जी खत्म हो जाती है, लेकिन ग्रेवी बची रहती है तो लोग इसे फेंक ही देते हैं।
ऐसे में अगर आप भी ग्रेवी फेंक देती हैं, तो हम आपको ऐसी रेसिपीज बता रहे हैं, जिसे खाते ही हर कोई उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएगा। खास बात तो ये है कि आप ये डिशेज कम समय में यानी दो मिनट में बनाकर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1774248998171.jpg)
अगर आपके पास थोड़ी ज्यादा ग्रेवी बच गई है, तो आप उससे मसालेदार पुलाव भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको अलग से कुछ नहीं करना है। बस थोड़े चीजों की ही जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- सब्जी नहीं, अब ट्राई करें लौकी राइस की ये 2 चटपटी रेसिपीज; स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल या घी गर्म कर लें। अब इसमें हरी मिर्च और जीरा डालकर थोड़ा सा भून लें। अब इसमें बची हुई ग्रेवी डालें और दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद इसमें चावल डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आपको नमक कम लग रहा है तो अलग से थोड़ा नमक भी ऐड कर सकती हैं। इसके बाद थोड़ी देर के लिए ढककर पकाएं। बाद में आप इसे धनिया पत्ती से गार्निश कर दें और रायते के साथ सर्व करें।
यह भी पढ़ें- हर बार गीले और चिपचिपे बनते हैं पुलाव, जानिए क्या है इसके पीछे असली वजह
-1774249009042.jpg)
अगर आप कुछ यूनिक डिश बनाना चाहती हैं तो Cheesy Gravy Toast भी बना सकती हैं। ये आपके घर में सभी को खूब पसंद भी आएगी। इसके लिए आपको ये चाहिए-
यह भी पढ़ें- बस 30 मिनट में तैयार करें चीज ब्रेड पकोड़ा, जानें आसान रेसिपी
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा सा बटर लगा दें। अब उस पर बची हुई ग्रेवी फैला दें। इसके ऊपर ग्रेट किया हुआ चीज डालें। अब इसे तवे पर या ओवन में तब तक सेकें, जब तक चीज अच्छी तरह मेल्ट न हो जाए और ब्रेड क्रिस्पी न हो जाए। आपका गरम-गरम चीजी ग्रेवी टोस्ट तैयार है।
यह भी पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं मैगी चीज ब्रेड पफ, जानिए आसान विधि
तो अगर अब सब्जी की ग्रेवी बच जाती है, तो उसे फेंकने के बजाय ये डिशेज बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।