herzindagi
places for kids picnic in delhi ncr

बच्चों को घुमाने के ल‍िए बेस्‍ट हैं Delhi-NCR की ये जगहें, 200 रुपये से भी कम में हो जाएगी फुल मस्‍ती

Picnic Spots In Delhi-NCR: बच्चों के साथ जब भी घूमने की बात आती है तो सबसे पहला सवाल मन में यही आता है क‍ि उन्‍हें कहां ले जाएं, जहां बच्चों को मजा भी आए और कुछ नया देखने को मिले। अच्छी बात ये है कि दिल्ली और नोएडा में कई ऐसी जगहें हैं, जहां कम खर्च में बच्चों के साथ पूरा दिन एंजॉय किया जा सकता है। हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 13:18 IST

Delhi-NCR Tourist Places: सर्दी हो या गर्मी, बच्‍चों को अगर घूमने को म‍िल जाए तो उनकी चांदी हो जाती है। इससे न केवन उनका माइंड फ्रेश होता है बल्‍क‍ि नई-नई चीजें एक्‍यप्लोर करने का भी मौका म‍िलता है। ऐसे में हर माता-प‍िता को घुमाने के बारे में सोचते हैं ताे सबसे पहला सवाल यही आता है क‍ि ऐसी कौन-सी जगह है जहां बच्चों को मजा भी आए और बजट में भी हो।

अगर आप द‍िल्‍ली में रहती हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। दरअसल, द‍िल्‍ली-एनसीआर में ऐसी कई जगहें हैं जहां कम खर्च में बच्चों के साथ पूरा दिन एंजॉय किया जा सकता है। आज हम आपको Delhi-NCR की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 200 रुपये से भी कम में फुल मस्ती हो जाएगी। आइए जानते हैं-

सुंदर नर्सरी (Sunder Nursery)

अगर आपके बच्‍चों को नेचर पसंद है या खेलने के ल‍िए बड़ा सा ग्राउंड चाह‍िए तो आप उन्‍हें सुंदर नर्सरी लेकर जा सकती हैं। यहां बच्चे झूलों का मजा भी ले सकते हैं और फैमिली के साथ सु्ंदर नर्सरी एक बढ़ि‍या पिकनिक भी हो जाएगा। यहां जाने के ल‍िए आपको 50 रुपये का ट‍िकट खरीदना पड़ेगा। ये जगह फोटो खिंचवाने और रिलैक्स करने के लिए भी सही मानी जाती है। यहां कई तरह के खूबसूरत फूल भी हैं।

sunder nursery

यह भी पढ़ें- दिल्ली में भी ले सकती हैं कश्मीर की Dal Lake जैसा मजा, कश्मीरी गेट के पास इस जगह सिर्फ 100 रुपये में करें बोटिंग

ओखला बर्ड सेंचुरी (Okhla Bird Sanctuary)

अगर बच्चों को पक्षियों में दिलचस्पी है, तो आप उन्‍हें ओखला बर्ड सेंचुरी लेकर जा सकती हैं। यहां यमुना नदी के किनारे कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं। यहां बच्‍चे फुल मस्‍ती करेंगे। एंट्री टिकट भी यहां पर सिर्फ 30 रुपये के आसपास है। ऐसे में अगर आप चार लोग भी जाएंगी तो 200 के अंदर ही आपको ट‍िकट म‍िल जाएगा।

okhla bird sanctuary

यह भी पढ़ें- Delhi में Reels बनाने के लिए बेस्ट हैं ये 4 जगहें, आप भी करें ट्राई

बांसेरा पार्क (Baansera Park)

बच्‍चों को घुमाने के ल‍िए बांसेरा पार्क भी एक बढ़ि‍या ऑप्‍शन है। या फि‍र आप फैम‍िली संग सुकून भरा स‍मय ब‍िताना चाहती हैं तो भी यहां जा सकती हैं। इस पार्क में जबरदस्‍त हर‍ियाली है। बच्चे यहां खुलकर खेल सकते हैं और आप आराम से बैठकर समय बिता सकती हैं। पार्क की एंट्री फीस करीब 50 रुपये है। यहां पिकनिक का मजा दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Famous Places in Noida: अगर आपको भी लगता है कि नोएडा में नहीं है घूमने के लिए कुछ अच्छा, तो इन लोकेशन के बारे में एक बार जान लें

तो अगर आप भी बच्‍चों को घुमाने के ल‍िए क‍िसी खूबसूरत जगह (Picnic Spots For Kids In Delhi-NCR) की तलाश में हैं तो द‍िल्‍ली-NCR की इन जगहों पर ले जा सकती हैं। यहां वो फुल मस्‍ती कर सकेंगे। साथ ही आपको भी मजा आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।