Famous Places in Noida: अगर आपको भी लगता है कि नोएडा में नहीं है घूमने के लिए कुछ अच्छा, तो इन लोकेशन के बारे में एक बार जान लें

लोगों को लगता है कि नोएडा में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थानों की कमी है, जबकि दिल्ली में ऐसी जगहें अधिक हैं। ऐसा आप कह भी सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी आपको नोएडा में कुछ जगहों के बारे में पता होना चाहिए।
best noida crowded places to visit with family and friends

नोएडा में रहने वाले लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि उनके पास घूमने के लिए दिल्ली प्रसिद्ध जगहें नहीं हैं। दिल्ली में ऐतिहासिक स्थलों जैसे इंडिया गेट, कुतुब मीनार और लाल किला से लेकर अलग-अलग तरह के मनोरंजन के लिए कई ऑप्शन हैं। लेकिन नोएडा में रहने वाले लोगों को इतने ऑप्शन नहीं मिलते। इसलिए वह वीकेंड पर कहीं अच्छी जगहों की तलाश करने के लिए परेशान रहते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि नोएडा में घूमने के स्थान सीमित हैं और उतने प्रसिद्ध नहीं हैं, इसलिए लोग दिल्ली की ओर आकर्षित होते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको अच्छा लगेगा।

नोएडा सेक्टर 18 की मार्केट

best noida crowded places to visit with family and friends1

क्या आप नोएडा सेक्टर 18 की मार्केट घूमने गए हैं। अगर नहीं, तो आपको शाम को 6 बजे के बाद यहां जाना चाहिए। मेट्रो स्टेशन के सामने लगी सीढ़ियों पर बैठे लोग और उनके बीच बैठा एक सिंगर, आपकी शाम को मजेदार बना देगा। यहां लगभग हर दिन आपको गिटार के साथ लोग गाते हुए नजर आएंगे। वह अनजान लोगों के सामने गाना गाते हैं और उनके साथ लोग भी जुड़ जाते हैं। इसलिए ही शाम के समय यहां का माहौल काफी चहल-पहल भरा माना जाता है।यहनोएडा में वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

ओखला पक्षी अभयारण्य (Okhla Bird Sanctuary)

Okhla Bird Sanctuary

चिड़ियाघर के देखने के लिए अगर आप दिल्ली जाते हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपको हरा-भरा वातावरण ओखला पक्षी अभयारण्य में भी देखने को मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि यहां आपको पार्किंग करने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको कुछ दूरी पर अपनी गाड़ी पार्क करनी होगी। यह जगह सुकूनदायक है और यहां आप घंटों तक समय बिता सकते हैं।नोएडा में पार्टनर के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।

इसे भी पढ़ें-नोएडा में बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर जाएं, सेव करके रख लें यह आर्टिकल

वेद वन पार्क

वेद वन पार्क

नोएडा में वेदवन पार्क का नजारा देखने के बाद आप दिल्ली का पार्क भूल सकते हैं। यह एक बड़ा पार्क है, जहां वीकेंड पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है। लेकिन यह बेहद सुंदर पार्क है। पार्क का अनोखा डिजाइन और पत्थर से बनी हुई अनोखी आकृतियां, लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है। यहां आप शाम के समय जाने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि लाइटों की वजह से यह पार्क और ज्यादा सुंदर लगता है। यहां पार्क के बाहर खाने-पीने की चीजें भी मिलती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP