
नोएडा में फ्लावर फेस्टिवल की तैयारी जोरो-शोरो पर चल रही है। अब नोएडा वासियों को फूलों की खूबसूरत बगिया का नजारा देखने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि, नोएडा में 4 दिनों के लिए फ्लावर फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। कपल्स से लेकर परिवार तक, हर किसी के लिए यह नजारा खास होगा। Noida Authority द्वारा किए जा रहे इस फ्लावर फेस्टिवल का मकसद केवल खूबसूरत फूलों का प्रदर्शन करना नहीं है बल्कि लोगों में आपसी समझ और एक ग्रुप इवेंट का आयोजन करना है। जहां लोगों को एक साथ समय बिताने का मौका मिले। आज के इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि आप कहां से टिकट बुक कर सकती हैं और Noida Flower Festival का लोकेशन, टाइम और टिकट प्राइस क्या होगा।
यह फेस्टिवल 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक होने वाला है। इसका अर्थ है कि आप 4 दिनों तक फूलों के इस खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकती हैं। यह फूलों का फेस्टिवल, आपको दिल्ली में लगने वाले फ्लावर फेस्टिवल से बहुत ज्यादा पसंद आएगा। क्योंकि, यहां फूलों से कमल, फूलों के घर और फूलों के जानवर जैसी कई चीजें बनाई जाती है। यह हर किसी को बहुत ज्यादा आकर्षित करती है। यह नोएडा में पार्टनर के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ नोएडा में इन जगहों पर गुजारें शाम का समय, आ जाएगा मजा

अगर आप अपनी गाड़ी से नहीं आ रही हैं और मेट्रो से यहां पहुंचना चाह रही हैं, तो Noida City Centre metro station से पहुंच सकती हैं। यहां से ऑटो या कैब आपको मिल जाएगी। मेट्रो से लगभग 10-15 मिनट की दूरी पर है। यह नोएडा में वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
सड़क मार्ग- नोएडा की मुख्य सड़कों से अच्छी तरह से कनेक्टिविटी है, इसलिए आपको यहां पहुंचने में कोई भी परेशानी नहीं होगी।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।