
दिल्ली में घूमने वाले लोग यह बात अच्छे से जानते हैं कि घर से बाहर निकलना मतलब बिना खर्चे के आप वापस नहीं आने वाले। कहीं भी पहुंचने के लिए आपको अपनी गाड़ी की जरूरत है। अगर आपके पास कार या बाइक नहीं है, तो आप ऑनलाइन राइड बुक करेंगे या फिर मेट्रो या ऑटो से सफर करेंगे। इसके बाद अगर आप पूरे दिन घर से बाहर बिता रहे हैं, तो खाने पर भी पैसे खर्च होंगे। ऐसे में 500 रुपये दिल्ली में घर बाहर बिताने के लिए बहुत कम है, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से अपना वीकेंड केवल 500 रुपये में मजेदार बना सकती हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने खर्चों की प्लानिंग करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपको आइडिया लग जाएगा कि कहां कितने रुपये खर्च होंगे। जैसे आप घूमने कहां जा रही है, वहीं पहुंचने पर खर्च कितना जा सकता है, आप खाने पर कितना खर्च कर सकती हैं और टूरिस्ट स्पॉट पर एंट्री फीस होगी या नहीं।

आप ऐसी जगहों की लिस्ट बनाएं, जहां आपको एंट्री के लिए टिकट न लेनी पड़े। ऐसी जगहों पर अगर आपको घूमने के पैसे नहीं देने होंगे, तो आपका खर्च बचेगा। आप लोधी गार्डन, इंडिया गेट, अग्रसेन की बावली, कनॉट प्लेस (CP) और हौज खास विलेज जैसी जगहों पर जा सकती हैं। यह खूबसूरत भी है और टिकट के लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करने होंगे। इनमें कुछ जगहों पर टिकट लगती है, लेकिन 20 से 30 रुपये में एंट्री हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- Kerala अब होगा 'केरलम', आखिर क्यों बदल गया राज्य का नाम? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह
आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इन जगहों पर जाने का भी खर्च होगा? इसके लिए आप ऐसे तरीके खोज सकती हैं, जो इन जगहों पर पहुंचने के लिए सस्ते हो। जैसे आप मेट्रो, ऑटो या बस से सफर कर सकती हैं। दिल्ली में कई जगहों पर बसें चलती हैं, जो महिलाएं के लिए बेस्ट है।

आप घर से निकलने से पहले साथ में पानी की बोतल ले जा सकती हैं। इसके साथ ही खाने-पीने की चीजें भी लेकर चल सकती हैं। अगर आप बाहर से ही खाना चाहती हैं, तो ऐसी चीजें खाएं जो बजट में हो और पेट भी भरा रहे। सही खाने का ऑप्शन आपका पूरे दिन पेट भरा रखेगा और आपको खाने पीने पर ज्यादा खर्च भी नहीं करना होगा।
इसे भी पढ़ें- फ्लाइट में पावर बैंक ने अचानक पकड़ी आग, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; जानें प्लेन में क्या लेकर जाना सेफ नहीं?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।