Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:15 AM IST
herzindagi
Why Kerala Became Keralam

Kerala अब होगा 'केरलम', आख‍िर क्‍यों बदल गया राज्‍य का नाम? जानें इसके पीछे की द‍िलचस्‍प वजह

Kerala To Keralam Journey: केरल भारत का सबसे खूबसूरत राज्‍य है। ऐसा कहा जाता है क‍ि भगवान ने खुद इसे बनाया है। इसील‍िए इसका नाम God's Own Country भी है। लेकिन इन द‍िनों केरल चर्चा में है। ऐसा इासल‍िए क्‍योंक‍ि राज्‍य का नाम बदल कर केरलम कर द‍िया गया है। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 13:39 IST

Why Kerala Became Keralam: साउथ इंड‍िया में सबसे खूबसूरत राज्‍यों की बात होती है तो केरल का नाम जरूर ल‍िया जाता है। इसकी खूबसूरती इतनी जबरदस्‍त है क‍ि दूर दराज से लोग यहां आते हैं। यहां सालों साल पर्यटकों की जबरदस्‍त भीड़ रहती है। इसे God's Own Country कहा जाता है, लेक‍िन इन द‍िनों Kerala अपने नाम को लेकर चर्चा में है। अब इस राज्‍य का नाम बदल गया है। इसकी मंजूरी केंद्र सरकार से म‍िल गई है।

अब केरल को 'केरलम' नाम से जाना जाएगा। अब ऐसे में लोग इसके नाम का मतलब जानना चाह रहे हैं। बहुत से लोग सोच रहे हैं कि आखिर एक अक्षर जोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी? ऐसे में हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

Kerala name changed (2)

केरल से ‘केरलम’ क्यों?

आपको बता दें क‍ि राज्य की विधानसभा ने 24 जून 2024 को एक प्रस्ताव पास किया था, जिसमें कहा गया था कि राज्य का असली नाम मलयालम भाषा में केरलम है। अंग्रेजी में इसे Kerala लिखा जाता रहा है, लेकिन वहां के लोकल लोग इसे हमेशा केरलम ही कहते हैं।

यह भी पढ़ें- South India Hill Stations की लिस्ट देखें यहां, हिमाचल-उत्तराखंड को टक्कर देती ये खूबसूरत जगहें

1 नवंबर 1956 को हुआ था केरला का गठन

इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को भाषा के आधार पर हुआ था। यहां पर जो भाषा बोली जाती है वो मलयालम है। ऐसे में सरकार का कहना है कि जब ये राज्य भाषा के नाम पर बना है, तो इसका नाम भी उसी तरह लिखा जाना चाहिए जैसा यहां के लोग इसे पुकारते हैं।

क्‍या कहता है इतिहास?

इतिहास में केरल नाम बहुत पुराना माना जाता है। कहा जाता है क‍ि मौर्य सम्राट Ashoka के शिलालेखों में केरलपुत्र जैसा शब्द मिलता है। इससे पता चलता है क‍ि ये इलाका प्राचीन समय से पहचाना जाता रहा है। साउथ इंड‍िया के पुराने राजवंशों में भी चेरा वंश का जिक्र आता है। चेरा शब्द से ही आगे चलकर केरल या केरलम बना।

यह भी पढ़ें- Honeymoon Destination: कूर्ग या मुन्‍नार, हनीमून कपल के ल‍िए कौन-सा है बेस्‍ट और रोमांट‍िक डेस्‍ट‍िनेशन?

नारियल से भी जुड़ता है नाम

लोगों का ऐसा भी मानना है क‍ि केरा का मतलब नारियल का पेड़ और आलम का मतलब यानी धरती होती है। जैसा क‍ि आप सभी जानते हैं क‍ि केरल नारियल के पेड़ों के लिए फेमस है।

Kerala name changed (1)

नाम बदलने की प्रक्रिया कैसे होती है?

अब अगर आप सोच रही होंगी क‍ि क‍िसी भी राज्‍य का नाम बदलने का प्रॉसेस कैसे होता है तो हम आपको बता दें क‍ि भारत में किसी भी राज्य का नाम बदलना आसान नहीं होता है। इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

यह भी पढ़ें- 16 की उम्र में रचा इतिहास, केरल के कलामंडलम में कथकली करने वाली पहली मुस्लिम लड़की बनी साबरी; भगवान कृष्ण का किया चित्रण

  • सबसे पहले राज्य विधानसभा प्रस्ताव पास करती है।
  • प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाता है।
  • राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद संसद में बिल पेश क‍िया जाता है।
  • लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद ही मंजूरी मिलती है।
  • अब जब केंद्रीय कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है, तो आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।