
Chamoli Travel: इस बार मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। अभी मार्च का महीना चल रहा है और गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए। जब भी भीषण गर्मी पड़ती है तो लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इन दिनों कहीं ऐसी जगह जाने का प्लान कर रही हैं जहां आपको सुकून के दो पल बिता सकें और खूबसूरत वादियां एंजॉय कर सकें, तो उत्तराखंड से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है।
आप इन दिनों उत्तराखंड का चमोली जिला घूमने का प्लान बना सकती हैं। बीते दिनों चमोली में कुछ जगहों पर बर्फबारी देखने को मिली। ऐसे में यहां का मौसम और भी ज्यादा सुहावना हो गया है और नजारे भी दिल जीतने वाले हैं। अगर आप भी चमाेली जाना चाहती हैं तो हम आपको यहां के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1773733610852.jpg)
चमोली उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत डिस्ट्रिक्ट है। ये अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नदियां और खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं। अगर आप भीड़भाड़ से दूर कहीं घूमने जाना चाहती हैं तो यहां जा सकती हैं।
Uttarakhand, Chamoli | Heavy snowfall has continued since Sunday night in the high-altitude areas of the district.
— United News of India (@uniindianews) March 16, 2026
📌 Intense snowfall has been recorded around Badrinath Temple, including the surrounding peaks of Neelkanth Parvat and Narayan Parvat.
📌 The snowfall has covered… pic.twitter.com/w6M4L5a0oX
United News Of India ने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें ऐसा लिखा गया है कि बद्रीनाथ धाम, नीलकंठ पर्वत और नारायण पर्वत के आसपास स्नोफाल देखने को मिला है। इससे नजारे और भी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
-1773733624159.jpg)
चमोली में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप नेचर को करीब से महसूस कर सकती हैं।
मार्च और अप्रैल का महीना चमोली घूमने के लिए अच्छा माना जा सकता है, क्योंकि इस समय न तो यहां ज्यादा भीड़ होती है और मौसम भी सुहावना रहता है।
-1773733635266.jpg)
उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, चमोली की दूरी दिल्ली से करीब 439 किलोमीटर है। चमोली के पास गोपीश्वर, कर्णप्रायग और रुद्रप्रयाग सबसे पास के शहर हैं।
यह भी पढ़ें- Honeymoon Travel Tips: हनीमून पर जा रही हैं, तो बैग पैक करते समय जरूर रखें ये सामान
तो अगर आप भी स्नोफाल या खूबसूरत नजारे देखने का प्लान कर रही हैं तो आप चमोली जा सकती हैं। यहां जाकर आपके मन को सुकून मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- UNI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।