
घूमना-फिरना भला किसे नहीं अच्छा लगता है। इसके लिए लोग हर मौसम में कहीं न कहीं घूमने की प्लानिंग करते हैं। इन दिनों तो गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोग ठंडी जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। घूमने का मजा तभी आता है जब आपके साथ कोई पार्टनर हो। हालांकि, कुछ लोग को सोलो ट्रैवलिंग पसंद आती है। इसका भी एक अपना ही मजा है।
अगर आप इस बार गर्मियों में मनाली जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो यहां पर आपको कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स जरूर ट्राई करने चाहिए। कहते हैं इन एडवेंचर को ट्राई किए बिना मनाली की ट्रिप अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि आप यहां किन-किन एडवेंचर्स को ट्राई कर सकती हैं-
-1773312259436.jpg)
मनाली जाएं और पैराग्लाइडिंग का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। इसमें आप खूब ऊपर से हवा में उड़कर नीचे की खूबसूरत वादियों और पहाड़ों को देख सकती हैं। मनाली में पैराग्लाइडिंग आमतौर पर सोलंग वैली, फातरू और मरही जैसी जगहों पर होती है। इसकी कीमत जगह और समय के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
यह भी पढ़ें- पैराग्लाइडिंग के दौरान एक्सीडेंट हो जाए तो क्या हैं इसके लिए नियम, जानें मुआवजा पाने की शर्तें
अगर आपको ऊंचाई से डर नहीं लगता है, तो जिपलाइनिंग आपके बहुत ही मजेदार एक्टिविटी रहेगी। इसमें आप एक केबल के सहारे पहाड़ों और घाटियों के ऊपर से तेजी से गुजरती हैं। मनाली की सोलंग वैली में जिपलाइनिंग का मजा आप ले सकती हैं। यहां अलग-अलग तरह की जिपलाइन का एक्सपीरियंस आप ले सकती हैं।
अगर आप बर्फ में खेलने और फिसलने का मजा लेना चाहती हैं, तो स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग भी कर सकती हैं। इसके लिए सोलंग वैली और रोहतांग पास काफी फेमस हैं।
अगर आपको ऊंचाई और पहाड़ों के बीच में एडवेंचर करना पसंद है, तो आप रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग कर सकती हैं। इसमें आपको चट्टानों पर चढ़ना और रस्सी के सहारे नीचे उतरना होता है। मनाली के आसपास मथियाना गांव, सोलंग वैली और चिचोगा जैसी जगहों पर ये एक्टिविटी की जाती है।
यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ मसूरी में लेना है रोमांचक ट्रिप का मजा, तो ये 3 एक्टिविटी करके जरूर आएं
-1773312317351.jpg)
अगर आप सच में रोमांच का असली मजा लेना चाहती हैं, तो बंजी जंपिंग जरूर ट्राई करिएगा। वैसे तो लोग ऋषिकेश में बंजी जंपिंग करने जाते हैं, लेकिन आप मनाली में भी इसका मजा ले सकती हैं। इसमें ऊंचाई से रस्सी के सहारे आपको नीचे कूदना होता है। मनाली से करीब 13 किलोमीटर दूर कोठी गांव में बंजी जंपिंग कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Adventure Activities In UP: उत्तर प्रदेश में दोस्तों के साथ करना चाहते हैं कुछ तूफानी, तो ये 3 जगहें आएंगी पसंद
तो अगर आप मनाली जा रही हें तो इन एडवेंचर स्पोर्ट्स का हिस्सा जरूर लें। कसम से आपकी ट्रिप यादगार हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।