Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:15 AM IST
herzindagi
Bungee Jumping And Heart Attack Connection

Bungee Jumping करते समय क्‍यों आता है Heart Attack? डाॅक्‍टर ने बताया कारण

आजकल एडवेंचर स्पोर्ट्स का क्रेज लोगों में काफी ज्‍यादा बढ़ गया है। बंजी जंप‍िंग भी उन्‍हीं में से एक है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतना एडवेंचर कुछ लोगों के लिए खतरनाक भी हो सकता है? हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 12:34 IST

Bungee Jumping And Heart Attack Connection: आज के समय में Gen Z को एडवेंचर बहुत पसंद आ रहा है। वे घूमने भी ऐसी जगह जाते हैं जहां उन्हें एडवेंचर का भरपूर मजा मिले। भारत में तो ऐसी कई जगहें हैं जहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकती हैं। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, जायंट स्विंग, स्कूबा डाइविंग और बंजी जंपिंग जैसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है।

हालांकि, बीते महीनों ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिनमें दिखाया गया कि बंजी जंपिंग करते-करते लोगों को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। आखिर बंजी जंपिंग करते समय ऐसा क्या होता है जिससे हार्ट अटैक आ जाता है। इसी के बारे में जानने के लिए हमने डॉ. संजीव चौधरी जो मारेंगो एशिया हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन हैं, से बात की। उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आइए जानते हैं-

special gujhiya recipe (1)

शारीर‍िक और मानस‍िक दबाव पड़ता है

डॉक्टर संजीव चौधरी ने बताया कि बंजी जंपिंग के दौरान शरीर पर अचानक बहुत ज्यादा शारीरिक और मानसिक दबाव पड़ता है। यही तेज झटके कुछ मामलों में हार्ट अटैक को ट्रिगर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज नहीं हार्ट अटैक के होते हैं ये लक्षण! 40 प्लस महिलाएं न करें नजरअंदाज वरना बढ़ सकती है मुश्किल

शरीर में अचानक क्या होता है?

डॉक्टर ने बताया कि जब कोई भी इंसान बहुत ऊंचाई पर खड़े होकर कूदने की तैयारी करता है, तो भले ही वो एक्साइटेड हो, लेकिन उसे डर भी महसूस होता है। इस समय शरीर में एड्रेनालिन और नॉरएड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ जाते हैं। इन्हीं हार्मोन के बढ़ने से दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ब्लड प्रेशर अचानक से हाई हो जाता है। शरीर अलर्ट मोड में आ जाता है।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज नहीं हार्ट अटैक के होते हैं ये लक्षण! 40 प्लस महिलाएं न करें नजरअंदाज वरना बढ़ सकती है मुश्किल

उन्होंने ये भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है तो वो ऐसे सिचुएशन को संभाल लेता है, लेकिन जिन लोगों की दिल की धमनियों (Arteries) में पहले से ही कोलेस्ट्रॉल जमा है, उनके लिए ये खतरनाक हो सकता है।

हार्ट अटैक कैसे ट्रिगर हो सकता है?

अगर धमनियों में पहले से ही कोलेस्ट्रॉल जमी हुई है तो अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल को नुकसान पहुंचता है। जब ये कोलेस्ट्रॉल टूटता है तो वहां खून का थक्का बन सकता है। यही थक्का ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है। इससे हार्ट अटैक हो सकता है।

ऑक्सीजन की कमी भी बन सकती है वजह

एड्रेनालिन बढ़ने से दिल ज्यादा तेजी से काम करता है। ऐसे में उसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है, लेकिन अगर धमनियां पहले से संकरी हैं, तो दिल तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता है। इस वजह से दिल की मांसपेशियों को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती और बंजी जंपिंग के दौरान सिचुएशन और खराब हो जाती है।

special gujhiya recipe (2)

अचानक झटका और दिल की धड़कन का कनेक्शन

बंजी जंपिंग में जब आप ऊंचाई से नीचे की ओर छलांग लगाते हैं तो तेज झटका लगता है। ये अचानक बदलाव कुछ लोगों में दिल की धड़कन को अनियमित कर सकता है। जिन लोगों को पहले से दिल की समस्या है, उनके लिए ये जानलेवा भी हो सकती है।

किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा?

  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
  • डायबिटीज वाले लोग
  • धूम्रपान करने वाले
  • जिन्हें पहले सीने में दर्द हो चुका हो
  • 40 साल से ज्यादा उम्र वाले

यह भी पढ़ें- Bungee Jumping करते समय कहीं हो न जाए हादसा? अगर आप भी प्‍लान कर रही हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्‍यान

क्या करना चाहिए?

अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है या जो हमने ऊपर बताया है उनमें से आपको कोई समस्या है तो ऐसे एडवेंचर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा आप पहले दिल की जांच करा सकते हैं। ECG, TMT या Echo जैसी जांच से काफी हद तक खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।