
फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में स्नोफॉल का नजारा कहां देखने को मिलेगा? इस समय घूमने के शौकीन लोग ऐसी जगहें सर्च कर रहे हैं। हाल ही, में कई जगहों पर ताजा बर्फबारी हुई है। ऐसे में लोग, किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां वह लाइव स्नोफॉल का नजारा देख सकें। पहले से गिरी हुई बर्फ देखने की तुलना में लाइव बर्फबारी देखना, अलग ही अहसास होता है। वे लोग, जिन्होंने अब तक असली बर्फ गिरते हुए नहीं देखी, उनके लिए यह समय किसी सपने से कम नहीं होता। अगर भी ऐसे पहाड़ी जगहों को सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। फरवरी की शुरुआत कैसे बेहतरीन करनी हैं, इसके बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकती हैं।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोलंग घाटी में 3 और 6 फरवरी के आसपास लाइव बर्फबारी देखने की संभावना जताई जा रही है। वैसे तो इस समय पहाड़ों पर पहले से जमी हुई सफेद बर्फ की चादर आपको हर तरफ नजर आएगी। लेकिन अगर आप स्नोफॉल होते हुए अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेस्ट हो सकता है। गिरती हुई बर्फ के बीच खड़े होकर पहाड़ों को निहारना, वाकई आपके लिए यादगार होने वाला है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के पैकेज से उठाएं कश्मीर की वादियों का मजा, जानें रेलवे के साथ सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

जम्मू और कश्मीर में अगर घूमने का प्लान कर रही हैं, तो यह हफ्ता आपके ट्रिप के लिए बेस्ट हो सकता है। इस हफ्ते बर्फ पड़ने की संभावना जताई गई है। जिसमें मंगलवार को आप लाइव नजारा देख पाएंगी। गुलमर्ग वैसे तो बर्फ से ढका हुआ है, लेकिन जो लोग लाइव स्नोफॉल देखना चाहते हैं, वह इस हफ्ते गुलमर्ग जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां आपक केवल गुलमर्ग ही नहीं बल्कि इसके आसपास के इलाके भी में स्नोवॉक, स्कीइंग और स्नो एडवेंचर एक्टिविटी का पूरा मजा ले सकते हैं। यह भारत में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Auli जा रही हैं, तो इन 4 जगहों को घूमे बिना न आएं वापस; माइनस टेंपरेचर में भी जन्नत जैसा होगा एहसास

हिमाचल प्रदेश के लाहौल‑स्पीति जिले में स्थित स्पीति घाटी में भी आप लाइव बर्फबारी का नजारा देख पाएंगी। इस समय स्पीति घाटी में भारी ठंड और बर्फबारी का मौसम बना हुआ है। यहां चारों तरफ पहाड़ बर्फ से ढके हुए हैं, लेकिन अगर लाइव स्नोफॉल का नजारा देखना है, तो यह हफ्ता आपके लिए बेस्ट हो सकता है। स्पीति घाटी में फरवरी के महीने में लगातार स्नोफॉल होता रहता है। इस हफ्ते भी लगातार 3 दिन बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लाइव बर्फबारी देखने के लिए आप जा सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।