herzindagi
3 snowy places other than shimla and manali that will be less crowded

बर्फ देखने के लिए केवल शिमला-मनाली क्यों जाना? इन पहाड़ी जगहों पर भी मिलेगा आपको Snowfall का मजा, लोकेशन सेव कर लें

शिमला-मनाली में ट्रैफिक और भीड़-भाड़ की खबरें आपको भी देखने और सुनने को मिल रही होंगी। ऐसे में आप भी सोच रही होंगी कि किसी ऐसी जगह पर जाया जाए, जहां आपको यात्रा में भी परेशानी न हो और नजारा भी खूबसूरत लगे।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 19:09 IST

शिमला-मनाली की भीड़ और ट्रैफिक ने हर यात्री को परेशान कर दिया है। इस समय हजारों लोग ऐसे हैं, जो स्नोफॉल का नजारा देखना तो चाहते हैं, लेकिन ट्रैफिक की चिंता के चलते यात्रा की प्लानिंग नहीं कर पा रहे। कई लोगों को यह भी लगता है कि स्नोफॉल का मतलब, केवल शिमला-मनाली ही होता है। हालांकि, ऐसा नहीं है। इन दोनों जगहों के अलावा भी ऐसी कई पहाड़ी जगहें हैं, जहां बर्फ का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ और देवदार के पेड़ों पर जमी बर्फ आप भारत में और भी कई जगहों पर देख सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत में स्नोफॉल की फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको भीड़ कम देखने को मिलेगी। 

कुफरी (हिमाचल प्रदेश)

कुफरी भी बर्फ का नजारा देखने के लिए बेस्ट है। जो लोग मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक या भीड़ की वजह से परेशान हैं, वह कुफरी जा सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि, कुफरी मनाली से पहले पड़ जाता है। अगर आप ट्रैफिक से परेशान हो गई हैं, तो कुफरी में ही ठहरने का सोच सकती हैं। यह जगह भी स्नोफॉल के दौरान खूबसूरत लगती है। इसलिए, लोग दूर-दूर से यहां आने का प्लान करते हैं। 

तिर्थन वैली (हिमाचल प्रदेश)

अगर आप नेचर लवर हैं और बर्फ के नजारा देखने का मन बना रही हैं, तो शिमला की जगह यहां रुक सकती हैं। शिमला से यह कुछ ही दूरी पर है और यहां रहने की सुविधा भी सस्ती मिल सकती हैं। यहां आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलने वाली, इसलिए आप यहां आने का प्लान कर सकती हैं। कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह जगह बेस्ट मानी जाती है।

3 snowy places other than shimla and manali that will be less crowded1

शोजा (Shoja), हिमाचल

मनाली से लगभग 3 घंटे की दूरी पर शोजा स्थित है। यह जगह खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बर्फबारी के समय यह और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है। शोजा अभी भी बहुत कम लोगों को पता है, इसलिए यहां ज्यादा भीड़ नहीं होने वाली है। यहां चारों तरफ बर्फ से ढकी देवदार के जंगल आपको देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आपको शिमला-मनाली के अलावा ट्रैफिक और भीड़ कम देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक, इन जगहों पर सर्दी में तापमान गिरा, घूमने के शौकीन लोग बना सकते हैं ट्रिप प्लान

3 snowy places other than shimla and manali that will be less crowdeds

चितकुल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में चितकुल स्थित है। यह भारत के सबसे ऊंचे गांव में से एक माना जाता है। अगर आप भीड़ से दूर शांती चाहती हैं और बर्फ का नजारा देखने का शौक है, तो यहां जाने का प्लान बना लें। यह गांव सर्दियों में बर्फ से ढका रहता है। यहां पहुंचना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नजारा मजेदार रहता है।
इसके अलावा आप औली (उत्तराखंड), मुनस्यारी (उत्तराखंड) और चकराता घूमने क प्लान भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- फरवरी 2026 के 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज देखें यहां, IRCTC दे रहा है कम बजट में कई जगहों पर घूमने का मौका

3 snowy places other than shimla

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कम भीड़ वाली बर्फबारी वाली जगह कौन-सी है?
आप मुनस्यारी, चोपता, काल्पा, स्पीति वैली और तवांग जैसी जगहों पर जा सकती हैं। 
सबसे ज्यादा बर्फबारी किस महीने में होती है?
जनवरी और फरवरी में भारत के कुछ पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।