herzindagi
5 problems you face when you driving in snow

बर्फ में गाड़ी चलाने पर किस तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं? Snowfall देखने जा रही हैं तो जानें कैसे हो सकता है खतरनाक

सोशल मीडिया पर इस समय आपने भी स्नोफॉल का खूबसूरत नजारा देखा ही होगा। हालांकि, इसके साथ-साथ लोगों को सड़कों पर जो परेशानी हो रही है, उसके बारे में भी आपको पता होना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 15:54 IST

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद हजारों पर्यटक बर्फ का नजारा देखने शिमला-मनाली और चकराता जैसे टूरिस्ट प्लेसिस पर पहुंच रहे हैं। बर्फ से ढकी सड़कें, देवदार और चीड़ के पेड़ों पर जमी सफेद परत बर्फबारी के समय और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। हालांकि, अगर आप अपनी गाड़ी से सफर का प्लान कर रही हैं, तो यह बर्फ आपके लिए खतरनाक साबित भी हो सकती है। इसका कारण यह है कि, बर्फबारी के दौरान सड़कों पर गाड़ी चलाना मुश्किल होता है। हर टायल बर्फ में चल नहीं पाते, बर्फ में चलने के लिए टायर को पकड़ बनाना जरूरी होता है। कुछ सेगमेंट की गाड़ियां ही हैं, जो बर्फ में चलने में सक्षम होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बर्फ में गाड़ी चलाना क्यों हो सकता है खतरनाक?

सोशल मीडिया पर जिस तरह की वीडियो वायरल हो रही है, यह वाकई डराने वाली है। इसका कारण यह है कि जब आपकी गाड़ी अचानक बर्फ की वजह से फिसलने लगेगी, तो इसपर कंट्रोल पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है।

फिसलने का खतरा

जब आप आपकी गाड़ी पहाड़ी के किसी स्लैब पर होगी, तो ऐसे समय में ब्रेक मारने पर भी गाड़ी को रोकना मुश्किल हो जाता है। बर्फ में गाड़ी ब्रेक मारने के बाद भी स्लिप करने लगती है। ऐसे में अगर पीछे गाड़ी है, तो आपकी गाड़ी उस गाड़ी से जाकर टकरा जाएगी।

5 problems you face when you driving in snows

ब्रेक नहीं लगता

कई बार गाड़ी का ब्रेक का नहीं करता। आपने गाड़ी ब्रेक लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन टायर स्लीप करने की वजह से बिना घूमे भी फिसलने लग जाते हैं। कई लोगों गाड़ी से उतरकर हाथ से गाड़ी को रोकने की कोशिश करने लगते हैं। हालांकि, अगर साइड में खाई है और सोच रहे हैं कि हाथों से गाड़ी को रोक देंगे, तो ऐसा संभव नहीं है। इससे गाड़ी फिसलकर नीचे चली जाएगी। भले ही बर्फ वाली जगहें  हिमाचल की सबसे खास जगह में से एक है, लेकिन आपको सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। 

ट्रैफिक में गाड़ी बंद हो जाना

अधिक ठंड में इंजन पर भी ज्यादा जोर पड़ता है। इससे कई बार लंबे ट्रैफिक में लोगों की गाड़ियां फंस जाती है, जिससे आगे बढ़ने में काफी समय लग जाता है। कई लोगों को रात भी बर्फबारी में गाड़ी में ही गुजारनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें- Perfect Snowfall Getaways: शिमला से लेकर केदारनाथ तक बर्फ की सफेद चादर से ढके ये पहाड़, घूमने से पहले एक बार देख लें यहां का मनमोहक नजारा

5 problems you face when you driving

स्टीयरिंग कंट्रोल नहीं हो पाता

पहाड़ों पर स्टीयरिंग कंट्रोल करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर बर्फबारी हो रही है, तो यह और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। बर्फ में स्टीयरिंग सही से कंट्रोल में नहीं रहता। मोड़ लेते समय गाड़ी मनचाही दिशा में न जाकर दूसरी ओर खिसक सकती है।

इसे भी पढ़ें- मनाली के पास इन 3 जगहों पर दिसंबर में देख पाएंगे बर्फ, स्नोफॉल लवर्स ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।