
इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी बहुत ज्यादा हो रही है। हजारों लोग स्नोफॉल का मजा लेने पहाड़ों पर पहुंच गए हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो बर्फ देखने के लिए फरवरी के महीने में जाने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि, आपको ध्यान रखना चाहिए कि स्नोफॉल के समय सड़कों पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है, विजिबिलिटी कम हो जाती है और कई बार अचानक मौसम खराब होने से रास्ते बंद भी हो जाते हैं। इसके अलावा, यह भी समझना जरूरी है कि पहाड़ों में मौसम बहुत जल्दी बदलता है। इसलिए, गाड़ी से सफर करते समय आपको जरूरी टिप्स पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गाड़ी से पहाड़ों पर सफर करने वाले लोगों को कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे। यह टिप्स आपकी गाड़ी का ख्याल रखने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।
जब गाड़ी पर बर्फ जमा हो जाती है, तो लोग जल्दबाजी में किसी भी चीज से बर्फ हटाने लगते हैं। अगर बहुत ऊंची बर्फ जमी है तो रॉड, चाकू, स्क्रूड्राइवर या झाड़ू को उल्टा करके बर्फ हटाने लगते हैं। इससे केवल कार के पेंट को नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि शीशे पर गहरे स्क्रैच पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, बर्फ कहां तक है पता नहीं लगती और आप रॉड या चाकू जैसी गाड़ी पर मारेंगे, तो दरवाजे बैंड हो सकते हैं। बर्फ हटाने के लिए सॉफ्ट स्नो ब्रश या प्लास्टिक का यूज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- कार वॉश करते समय इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान

कई लोगों को लगता है कि बर्फ हटाने के लिए जोर-जोर से रगड़ना होगा। वह बर्फ को गाड़ी के ऊपर दबाकर साफ करने लगते हैं। इससे बर्फ नीचे से गाड़ी पर दबती है और घिसने की वजह से स्क्रैच आ जाते हैं। ध्यान रखें कि पहले पहले बर्फ को हल्के हाथ से ढीला करें और फिर धीरे-धीरे हटाएं। इससे स्क्रैच नहीं पड़ेगा।

कई लोग गाड़ी से बर्फ हटाने के लिए उबलता पानी डाल देते हैं। इससे शीशा बहुत ज्यादा ठंडा होता है और गर्म पानी डालते ही, टेम्परेचर अचानक से बदल जाता है। ऐसे हालात में शीशा क्रैक हो सकता है। इसलिए, गाड़ी पर कभी भी उबलता पानी न डालें। आप नॉर्मल टेम्परेचर वाला पानी डाल सकते हैं। इससे भी बर्फ पिघल जाएगी।
कई लोग बर्फ जल्दी साफ करने के लिए वाइपर का भी इस्तेमाल करते हैं। सीधे बर्फ हटाने के लिए वाइपर का इस्तेमाल करना ब्लेड खराब कर सकता है। ध्यान रखें कि इससे विंडशील्ड पर स्क्रैच भी पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपकी गाड़ी के चारों तरफ भी निशान लग सकता है। बर्फ साफ करने के लिए आपको पहले कपड़े या प्लास्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - कार की सीट पर लग गया है खाने का दाग? बिना केमिकल स्प्रे के इस होममेड पेस्ट से करें साफ

कई लोग बर्फ साफ करने के लिए सिर्फ शीशे साफ करते हैं और छत या बोनट पर जमी बर्फ छोड़ देते हैं। ड्राइव करते समय यह बर्फ अचानक फिसलकर सामने आ सकती है। इसलिए, जब आप बर्फ हटा रहे हैं, तो पूरी गाड़ी से अच्छे से साफ कर लें, यह आपकी सेफ्टी के लिए ही अच्छा है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।