herzindagi
do not make these mistake during using mixer jar at home

क्या आप भी मिक्सी का जार यूज करते समय करती हैं ये गलतियां, रुक जाएं वरना कुछ महीनों में ही खराब हो जाएगा

मिक्सी की सुरक्षा और रखरखाव पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आप इसे यूज कर रही हों या धो रही हों, दोनों ही तरह से आपको मिक्सी के जार का इस्तेमाल सही तरीके से पता होना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 14:59 IST

मिक्सी का इस्तेमाल हर घर में होता है। यह किचन की सबसे जरूरी चीज में से एक है। चाहे वह चटनी बनाना हो, मसाला पीसना हो या सब्जियों और फलों का जूस तैयार करना हो, आज के समय में हर काम मिक्सी ने आसान कर दिया है। समय बचाने के लिए मिक्सी सबसे जरूरी चीज है। हालांकि, रोज इस्तेमाल करने वाले लोग इसका खास ध्यान नहीं रखते। इसके चलते जार, ब्लेड या मोटर में दिक्कत आ सकती है। छोटी-छोटी गलतियां ही मिक्सी को खराब कर देंगी और आपको पता भी नहीं चलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे आपको यूज करते समय ध्यान रखना चाहिए।

मिक्सी यूज करते समय न करें ये गलतियां

मिक्सी को सीधे पानी में डूबाना- आपको समझना चाहिए कि जार की पत्तियों पर अगर नुकसान होगा, तो यह मिक्सी के साथ ठीक से काम नहीं कर पाएगा। ब्लेड को सही से साफ नहीं करती हैं, तो भी दिक्कत हो सकती है। जार को साफ करते समय आपको सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। तेज ब्लेड से हाथ कट सकते हैं। हमेशा ब्रश या कपड़े का इस्तेमाल करें।

do not make these mistake during using mixer jar at home

पानी में देर तक रखना

कई लोग जार को घंटों तक रोज पानी में भिगोकर छोड़ देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं हैं, क्योंकि इससे ब्लेड में जंग लग सकता है और मिक्सी सही नहीं पिसती। इसलिए, कोशिश करें कि मिक्सी जार को यूज करने के बाद तुरंत धोकर पानी निकाल लें और सूखने के लिए रख दें। मिक्सी जार से पानी अच्छे से झटककर निकालें और इसे उल्टा करके रखें।

इसे भी पढ़ें- Electric Kettle चलते-चलते अचानक बंद हो गई है? तो सबसे पहले इन स्टेप्स करें फॉलो

सुखाए बिना इस्तेमाल करना

कई लोग तुरंत धोने के बाद जार को यूज करने लग जाते हैं। यह खतरनाक हो सकता है, क्योंकि गीला जार या ब्लेड रखने से मिक्सी के प्लास्टिक हिस्से या मोटर में खराबी आ सकती है। अगर पानी नीचे तक गया, तो शॉर्ट सर्किट का भी खतरा हो सकता है। कोशिश करें कि आप जार को नीचे से अच्छे से सुखा लें, इसके बाद ही यूज करें।

do not make these mistake during using mixer jar at homes

ठोस या बड़ी चीजें काटकर नहीं डालना

लोगों को लगता है कि यह मिक्सी है कोई भी चीज अच्छे से पीस देगी। हालांकि, इस पर इतना जोर देना भी ठीक नहीं है। अगर आप चीजों को काटकर नहीं डालेंगी, तो ब्लेड और मिक्सी दोनों पर जोर पड़ता है और इससे मिक्सी की मोटर जल सकती है या पत्ती टूट सकती है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: क्यों जमता है तवे पर काला कार्बन? जानें इसे हटाने का सही तरीका

जार को ओवरलोड करना

कुछ लोग ऐसे होते हैं कि मिक्सी जार को पूरा ऊपर तर भर देते हैं और फिर पीसते हैं। वह एक ही साथ ज्यादा चीजें पीसने की कोशिश करते हैं, जो ठीक नहीं है। आपको ध्यान रखना चाहिए कि मिक्सी को पीसने के लिए स्पेस चाहिए होता है। जब ज्यादा चीजें डालेंगी, तो पत्तियों को घूमने के लिए जगह नहीं मिलेगी, जिससे मिक्सी पर भी जोर पड़ेगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।