herzindagi
How To Make Juices Without a Blender or Juicer

बिना Juicer Machine के भी निकलेगा फल और सब्जियों का जूस, बस अपनाएं ये तरीके

How To Make Juices Without Blender: फल या सब्जियों का मिक्स जूस पीने का मन हो, लेकिन घर में मिक्सी या ब्लाइंडर न हो, तो यकीनन हम जूस की दुकान पर जाते हैं। बता दें कि आप बिना मिक्सी के भी कुछ जुगाड़ अपनाकर घर पर जूस बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीके
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 13:36 IST

Best Way To Extract Juice Without Juicer: ताजे फलों और सब्जियों का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अक्सर बिजली या मिक्सी-ग्राइंडर न होने कारण ह इसे घर पर बनाना मुश्किल हो जाता है। हम क्या आप क्या अमूमन लोगों को लगता है कि इसके लिए मशीन की जरूरत होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। रसोई में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर बिना बिजली के ताजा जूस निकाला जा सकता है। अगर आप भी जूस की शौकीन है, तो इस लेख में बताए गए तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सरल घरेलू नुस्खे जिनसे आप बिना मिक्सी के भी आसानी से जूस तैयार कर सकती हैं।

कद्दूकस और सूती कपड़े का इस्तेमाल कर निकालें जूस

how to make juice without a juicer

कद्दूकस से जूस निकालने का तरीका काफी पुराना और असरदार है। इसकी मदद से गाजर, चुकंदर, लौकी या सेब जैसी सब्जियों और फलों का जूस आसानी से निकाल सकती हैं।

कददूकस से जूस कैसे निकालें?

  • सबसे पहले फल या सब्जी को अच्छी तरह धोकर छील लें। 
  • अब बारीक वाले कद्दूकस या ग्रेचर से इसे पूरी तरह घिस लें।
  • अब इस कद्दूकस किए हुए गूदे को एक साफ सूती कपड़े के बीच में रखें।
  • कपड़े को चारों तरफ से पकड़कर जोर से निचोड़ें।
  • अब आप देखें नीचे रखे बर्तन में जूस आसानी से निकल रहा होगा।

इसे भी पढ़ें- बाजार जैसे ताजे फलों का जूस बनाने के लिए नोट करें ये रेसिपी

हथेली की मदद से निकालें जूस

संतरा, मौसमी, अंगूर या अनार जैसे रसीले फलों का जूस आप हाथ की मदद से आसानी से निकाल सकती हैं। नीचे जानें तरीका-

हाथ की मदद से कैसे निकालें फल का जूस?

  • सबसे पहले संतरे या मौसमी को दो हिस्सों में काट लें।
  • अब कांटे वाले चम्मच को फल के बीच में डालें और उसे घुमाते हुए फल को हाथों से दबाएं।
  • अनार के दानों का जूस निकालने के लिए उसे एक जिप-लॉक बैग लें।
  • अब  इसमें भरकर बेलन की मदद से हल्का दबाएं, फिर उसे छान लें।
  • नींबू या छोटे रसीले फलों के लिए लकड़ी के मैशर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

छन्नी और चम्मच का वाले तरीके से निकालें जूस

fruit juice banane ki vidhi

अगर आपके पास कद्दूकस नहीं है, तो आप बड़ी चाय वाली या सूप वाली स्टील की छन्नी का उपयोग कर जूस निकाल सकती हैं। यह तरीका तरबूज या पके हुए आम जैसे नरम फलों के लिए बेस्ट है।

छन्नी और चम्मच से फल का जूस कैसे निकालें?

  • सबसे पहले फल के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उन्हें छन्नी में रखें।
  • अब एक बड़े चम्मच के पिछले हिस्से से टुकड़ों को छन्नी पर दबाएं।
  • दबाव पड़ने से सारा रस नीचे निकल जाएगा और बीज व मोटा रेशा छन्नी के ऊपर ही रह जाएगा।

सिल-बट्टा या ओखली का इस्तेमाल से निकालें जूस

juice without juicer tips

फलों का जूस निकालने के लिए आप सिल-बट्टा या ओखली का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें कैसे-

सिल-बट्टा या ओखली से कैसे निकालें जूस?

  • यह तरीका अदरक, आंवला या कड़वे करेले का जूस निकालने के लिए बेस्ट है।
  • इसके लिए इनके टुकड़े करके उन्हें ओखली में डालकर अच्छी तरह कूट लें।
  • जब यह पेस्ट जैसा बन जाए, तो ऊपर बताए गए कपड़े वाले तरीके से इसे निचोड़ लें।

इसे भी पढ़ें- ये हैं नींबू की कुछ प्रमुख किस्में, अचार से लेकर जूस तक इन चीजों के लिए होता है इस्तेमाल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- gemini, freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।