Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:41 AM IST
herzindagi
room cooling tips withour AC

Summer Cooling Tips: चिलचिलाती गर्मी में AC जैसी ठंडी हवा देगा आपका पंखा, बस अपनाएं ये देसी जुगाड़

मार्च शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर द‍िखाने शुरू कर द‍िए हैं। कई घरों में तो लोगों ने एसी भी चलाना शुरू कर द‍िया है, लेक‍िन अगर आप एसी न चलाकर पंखे की हवा को ही ठंडा करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान देसी जुगाड़ बता रहे हैं। इससे बिजली का बिल भी बढ़ा हुआ नहीं आएगा और आपको एसी जैसी ठंडक म‍िल जाएगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 20:36 IST

इस साल मार्च आते ही गर्मी ने अपने तेवर द‍िखाने शुरू कर द‍िए हैं। जैसे ही गर्मी आती है लोग एसी चलाना शुरू कर देते हैं। ये भले ही हमें तुरंत राहत पहुंचाने का काम करता है, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक भी है। हालांकि, एसी चलाना मतलब बढ़े हुए बिजली बिल जमा करना। एसी हर कोई अफोर्ड भी नहीं कर सकता है। ऐसे में लोग कूलर या टेबल फैन का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में अगर हम आपको कुछ ऐसा जुगाड़ बता दें जिससे आपको बिना एसी के नैनीताल-मसूरी वाला एहसास हो तो क्या आप यकीन करेंगी? जी हां, हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं जिससे पंखे की हवा भी एकदम एसी जैसी लगेगी। आइए उन जुगाड़ के बारे में जानते हैं-

room cooling tips withour AC (2)

बर्फ करेगा काम

अगर आप गर्मी में टेबल फैन चलाती हैं तो इसकी हवा को ठंडा करने के लिए आपको दो बड़े बर्तनों में बर्फ जमाना होगा। जब जब आप टेबल फैन चलाएं तो सामने एक टेबल रख दें। उस पर दो प्लेट में ये बर्फ रख दें। जब आप पंखे को ऑन करेंगी तो बर्फ की ठंडक हवा के साथ पूरे कमरे में फैलने लगेगी। कुछ ही देर में आपको ठंडी हवा महसूस हो जाएगी। ये सबसे आसान तरीका है।

यह भी पढ़ें- Room Cooling Tips: टॉप फ्लोर में रहते हैं! भीषण गर्मी आने से पहले ही कर लें यह 4 काम, कमर बिना AC और कूलर के भी रहेगा ठंडा

गीले तौलिये का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास बर्फ जमाने का समय नहीं है तो आप गीले तौलिये से भी कमरे को ठंडा कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक तौलिये को गीला करना होगा। अब उसे पंखे के सामने या ऊपर रख दें। जब हवा इस गीले कपड़े से होकर गुजरेगी, तो आपको ठंडी हवा मिलेगी। इससे कमरे का टेंपरेचर भी बैलेंस हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- कूलर कैसे इस्तेमाल करें? जान लीजिए सही तरीका...ना लगेगी गर्मी ना रहेगी मच्छर पनपने की टेंशन

शाम को छत पर डाल दें पानी

अगर आपको रात में ठंडी हवा चाहिए तो आप शाम में छत को ठंडे पानी से धुल दें। इतना पानी डालें कि कुछ समय के लिए पानी छत पर रहे। ऐसे में छत की गर्मी कम होगी और आप जब पंखा चलाएंगी तो हवा अपने आप ठंडी आएगी। मेरी मम्मी भी ये तरीका अपनाती हैं।

room cooling tips withour AC (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • कमरे में पर्दे लगाकर रखें ताकि धूप अंदर न आए
  • फर्श पर पोछा लगाना न भूलें
  • कॉटन कपड़े ही पहनें
  • पानी पीते रहें ताकि शरीर ठंडा रहे

यह भी पढ़ें- 3000 रुपये तक के Drum Cooler से लें AC जैसी हवा! खुद बनाएं, गर्मी भगाएं, बिजली और पैसे बचाएं

तो अगर आप भी बिना एसी के ठंडी हवा पाना चाहती हैं तो जो देसी जुगाड़ हमने आपको बताया है, आप उसे अपना सकती हैं। इसमें आपका एक भी एक्स्ट्रा पैसा खर्च नहीं होगा।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- चिलचिलाती गर्मी में बाथरूम में घुसते ही होने लगती है घुटन? ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्‍या एसी के बि‍ना भी कमरे को ठंडा रखा जा सकता है?
हां, देसी जुगाड़ अपनाकर भी आप कमरे को ठंडा रख सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।