
How To Keep Room Cool During Heat Wave: भीषण गर्मी और लू के दौरान घर का तापमान बाहर से भी ज्यादा गर्म महसूस होने लगता है। अब ऐसे में अक्सर लोग पूरा-पूरा दिन एसी या कूलर चला कर रखते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके कमरे की कुछ छोटी-सी चीजें आपके कमरे को ठंडा रखने में मदद करती हैं? अगर आप बिना भारी बिजली बिल के अपने घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखना चाहती हैं, तो भारी खर्च करने के बजाय कुछ चीजों को बदलने की जरूरत है। इससे न केवल कमरे का तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम हो जाएगा, बल्कि आपको ताजी और ठंडी हवा का अहसास भी होगा। आज के इस लेख में हम आपको 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी से राहत देने में मददगार हो सकता है।

आप भी कुछ घरों में पीले वाले बल्ब लगे हुए देखने को मिल जाते हैं। अगर आपके घर में ये बल्ब लगे हैं, तो तुरंत हटाएं। बल्ब गर्मी छोड़ते हैं, जिससे छोटा कमरा बहुत जल्दी गर्म हो जाता है। पुराने बल्बों को हटाकर एलईडी बल्ब लगाएं। इससे आपके कमरे का वातावरण ठंडा रहेगा।
इसे भी पढ़ें- क्या घर के टॉप फ्लोर पर हो रही है भट्टी जैसी तपन? छत पर पानी डालने के बजाय अपनाएं ये तरीके

अगर आपके घर के दरवाजे या फिर खिड़कियों पर भारी और गहरे रंग के पर्दे लगे हैं, तो उन्हें तुरंत हटाएं। गहरे रंगों की जगह सफेद, क्रीम या पेस्टल शेड्स के सूती या लिनन के पर्दे लगाएं। अगर आपके घर के आस-पास खस वाले पर्दे मिल जाएं, तो खिड़की और दरवाजों से नॉर्मल पर्दों को हटाकर इन पर्दों को लगाएं।
कमरे को ठंडा रखने के लिए रात में, खस वाले पर्दे को पानी में भिगोकर वापस टांग दें। ऐसा करने के बाद जब हवा इनसे होकर गुजरेगी तो गर्म से ठंडी हो जाएगी। इससे कमरा नेचुरली ठंडा हो जाता है।

हम अक्सर बेडशीट के लुक पर ध्यान देते हैं, लेकिन फैब्रिक पर नहीं। बता दें कि साटन, पॉलिएस्टर या सिल्क जैसी सिंथेटिक बेडशीट हवा को पास नहीं होने देतीं और शरीर की गर्मी को रोक लेती हैं, जिससे सोते समय पसीना और बेचैनी होती है। ऐसे में केवल प्योर कॉटन की बेडशीट बिछाएं।

भीषण गर्मी के दौरान दोपहर में खिड़कियां बंद रखें। शाम 7 बजे के बाद और सुबह 8 बजे से पहले खिड़कियां पूरी तरह खोल दें। इस समय की ठंडी हवा कमरे की सारी उमस बाहर निकाल देगी।
इसे भी पढ़ें- कमरे की गर्मी ने लेटना-बैठना कर दिया है मुश्किल! रसोई में रखी 10 रुपये वाली इस एक चीज से पा सकती हैं राहत
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-shutterstock, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।