herzindagi
how to keep roof cool in summer naturally

क्या घर के टॉप फ्लोर पर हो रही है भट्टी जैसी तपन? छत पर पानी डालने के बजाय अपनाएं ये तरीके

Summer Cooling Tips: गर्मी के मौसम में नीचे वाले कमरे से ज्यादा ऊपर वाला टॉप फ्लोर गर्म होता है। कई बार तो ऐसा लगता है मानो किसी ने भट्टी जला दी है। अगर आपके कमरे में भी ऐसी स्थिति बनी हुई है, तो जानें कैसे कर सकती हैं इसे ठंडा-
Editorial
Updated:- 2025-05-05, 12:55 IST

Top Floor Cooling Tips: गर्मी के मौसम न केवल पसीने, तेज धूप और लू की समस्या झेलनी पड़ती है बल्कि घर जाकर भी ऐसा लगता है मानो किसी न भट्टी में बैठा दिया हो। खासकर अगर आपका रूम टॉप फ्लोर पर है। अब इस समस्या से बचने के लिए अमूमन लोग एसी-कूलर या अन्य तरीके अपनाते हैं। लेकिन जैसे ही एसी बंद करें वैसे तो कमरे का तपना फिर शुरू हो जाता है। अब ऐसे में टॉप फ्लोर को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती का काम होता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सूरज की सीधे रोशनी छत और खिड़की से कमरे के अंदर आती है। इसके कारण घर के ऊपरी कमरे का तापमान नीचे के कमरे से कम होता है। अगर आप टॉप फ्लोर पर रहती हैं और इसे ठंडा रखने के तरीके खोज रही हैं, तो लेख में बताए गए हैक्स अपना सकती हैं।

छत पर करें चूने की पुताई

top floor room cooling hacks

ऊपर के कमरे को ठंडा रखने का सस्ता और आसान उपाय है चूने की पुताई। इसके लिए बाजार से जरूरत के हिसाब से चूना खरीद कर लाएं। अब इसे पानी में घोल कर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। अब किसी छोटे डंडे या हाथ की मदद से घुमाते हुए मिक्स करें ताकि पेंट एक सामान हो सके। अब ब्रश की मदद से छत पर 2-3 कोट पेंट करें। इसके अलावा आप मार्केट से रूफ पेंट भी ला सकती हैं। यह छत को सूरज की डायरेक्ट आने वाली किरणों से बचाने का काम करेगा।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सबसे फ्लोर रहता है बहुत गर्म, तो ठंडा रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

पैरा का करें इस्तेमाल

natural cooling solutions

छत को धूप से बचाने के लिए आप पायरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। पैरा आप अपने आस-पास किसी किसान या गांव से मंगवा सकती हैं। अब इसका पूरी छत पर तीन लेयर बिछाकर पानी का छिड़काव करें। पैरा सूरज की किरणों को सीधा छत पर लगने से रोक सकता है।

बालकनी में लगाएं बांस से बनाएं पर्दे

Floor cooling tips

कमरे को ठंडा रखने के लिए आप बाजार में मिलने वाले बंबू पर्दे लगवा सकती हैं। ज्यादा गर्मी या डायरेक्ट धूप आने पर इस पर्दे पर पानी का छिड़काव कर सकती हैं। ये न केवल कमरे को ठंडा रखने में मदद करते बल्कि कमरे को आकर्षक लुक देता है।

इसे भी पढ़ें- कमरे की गर्मी ने लेटना-बैठना कर दिया है मुश्किल! रसोई में रखी 10 रुपये वाली इस एक चीज से पा सकती हैं राहत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।