Wed Apr 15, 2026 | Updated 08:14 AM IST
image

बिना AC के भी शिमला जैसा कोल्ड रहेगा आपका कमरा, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

गर्मियों में बिना AC के कमरे को ठंडा रखने के लिए कई प्राकृतिक और घरेलू उपाय बताए गए हैं। इनमें क्रॉस वेंटिलेशन, गीली चादरों या पर्दों का उपयोग, पंखे के सामने बर्फ रखना और हल्के रंग के पर्दे व चादरें इस्तेमाल करना शामिल है।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 15:28 IST

गर्मियों का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसे में बिना AC के घर के अंदर रहना किसी चुनौती से कम नहीं लगता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने समय में जब AC नहीं थे, तब भी लोग कुछ खास नेचुरल तरीकों और घरेलू नुस्खों से अपने घर को ठंडा रखते थे। अगर आप भी बिजली के भारी बिल और AC की हवा से बचना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे जबरदस्त उपाय दिए गए हैं जो आपके कमरे को 'नेचुरल कूल' बना देंगे। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिना एसी के कमरे को कैसे कूल रखें। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

क्रॉस वेंटिलेशन का जादू

कमरे को ठंडा रखने का पहला नियम है हवा का सही बहाव। गर्मियों में दिन के समय खिड़कियां बंद रखें ताकि बाहर की लू अंदर न आए। शाम को सूरज ढलने के बाद घर की आमने-सामने वाली खिड़कियां और दरवाजे खोल दें। इससे ठंडी हवा एक तरफ से आएगी और कमरे की गर्म हवा दूसरी तरफ से बाहर निकल जाएगी।

ac (4)

गीली चादर और पर्दों का कर सकती हैं इस्तेमाल

यह एक बेहद पुराना और असरदार देसी नुस्खा है। अपनी खिड़कियों के पर्दों को हल्का गीला कर दें या वहां एक गीली चादर लटका दें। जब बाहर की हवा इन गीले पर्दों से होकर अंदर आएगी, तो वह कूलर जैसी ठंडी हवा का अहसास देगी। यह कमरे के तापमान को तुरंत 2-3 डिग्री तक कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें - कार स्टार्ट करते ही न चलाएं फुल AC, जानें वो 5 गलतियां जो आपकी जेब और गाड़ी दोनों पर हैं भारी

टेबल फैन और बर्फ का कमाल

अगर आपके पास कूलर नहीं है, तो अपने टेबल फैन के सामने एक बड़े कटोरे में ढेर सारी बर्फ भरकर रख दें। जब पंखे की हवा उस बर्फ से टकराकर आप तक पहुंचेगी, तो वह किसी AC से कम नहीं लगेगी। यह तरीका छोटे कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए सबसे बेहतर है।

2 - 2026-04-14T145044.868

भारी पर्दों और काले रंग के चीजों से दूरी

हल्के रंग के यानि सफेद रंग के सूती पर्दे धूप को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे कमरा कम गर्म होता है। वहीं गहरे या काले रंग की चीजें गर्मी को सोखती हैं। गर्मियों में बेड पर सफेद या हल्के पेस्टल रंग की सूती चादरें बिछाएं, जो शरीर को भी ठंडक पहुंचाती हैं।

इसे भी पढ़ें -AC Servicing के बाद भी क्या नहीं हो रही कूलिंग? हो सकते हैं ये कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।