-1776078672550.webp)
गर्मियों के इस मौसम में कार का AC हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ छोटी-छोटी गलतियां न केवल आपकी कार के इंजन पर बोझ डालती हैं, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी पड़ती हैं? गलत तरीके से AC चलाने से गाड़ी का माइलेज (Fuel Average) तेजी से गिरता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे वे 5 मुख्य गलतियां, जिन्हें सुधारकर आप अपनी कार को 'चिल' रख सकते हैं और पेट्रोल के पैसे भी बचा सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
अक्सर लोग धूप में खड़ी कार में बैठते ही सबसे पहले AC को फुल कर देते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है। धूप में खड़ी कार के अंदर जहरीली गैसें और भारी गर्मी जमा हो जाती है। ऐसे में कार स्टार्ट करने के बाद पहले 1-2 मिनट खिड़कियां खोलकर चलाएं ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाए, उसके बाद ही AC ऑन करें। इससे केबिन जल्दी ठंडा होगा।
-1776079579656.jpg)
अगर आप हमेशा बाहर की हवा (Fresh Air mode) वाला बटन दबाकर रखते हैं, तो AC को बाहर की गरम हवा को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे इंजन पर दबाव बढ़ता है और माइलेज कम होता है। आप कार के अंदर की हवा ठंडी होने के बाद 'Recirculation Mode' ऑन कर दें। इससे AC अंदर की ही ठंडी हवा को घुमाता रहेगा और कूलिंग बेहतर होगी।
इसे भी पढ़ें -पार्किंग लॉट में गाड़ी खड़ी करते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकती है मुसीबत
कई लोग सोचते हैं कि तापमान को 16∘C या 'Lo' पर सेट करने से कार जल्दी ठंडी होगी। हकीकत में, AC एक ही गति से ठंडा करता है। बस कम तापमान सेट करने से कंप्रेसर को बिना रुके लंबे समय तक काम करना पड़ता है। ऐसे में आप तापमान को 22∘C से 24∘C के बीच रखें। यह सही भी है और ईंधन की बचत भी करता है।

जैसे हमारे फेफड़ों को साफ हवा चाहिए, वैसे ही कार के AC को भी। अगर आपका AC फिल्टर Cabin Filter धूल से भरा है, तो Airflow कम हो जाएगा। इससे केबिन ठंडा नहीं होगा और आप बार-बार फैन स्पीड बढ़ाएंगे, जिससे पेट्रोल ज्यादा खर्च होगा। हर सर्विस पर या धूल भरी जगहों में चलाने पर AC फिल्टर को रोज साफ करवाएं या बदलें।
कुछ लोग सर्दियों में या ठंड के मौसम में हफ्तों तक AC ऑन नहीं करते। ऐसा करने से AC के पाइप में मौजूद गैस और लुब्रिकेंट जाम हो सकते हैं, जिससे अगली बार चलाने पर कंप्रेसर खराब होने का डर रहता है। महीने में कम से कम एक या दो बार 10 मिनट के लिए AC जरूर चलाएं ताकि सिस्टम चालू हालत में रहे।
इसे भी पढ़ें -लोन लेकर खरीद रही हैं कार, तो पहले जान लीजिए 20-4-10 Rule के बारे में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
एकदम न्यूनतम (Low) तापमान सेट करना
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।