Tue Feb 24, 2026 | Updated 09:00 AM IST
herzindagi
window and doors maintenance tips

Summer Hacks: गर्मी शुरू होने से पहले खिड़की-दरवाजों की मरम्‍मत के लिए अपनाएं ये 5 ट‍िप्‍स, घर रहेगा ठंडा

Window and Door Repairing Tips: गर्मी शुरू होने से पहले घर के दरवाजों और खिड़कियों की सही तरीके से जांच और मरम्मत करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, अगर इनकी मरम्‍मत नहीं हुई तो बढ़ते टेंपरेचर में घर को ठंडा रखना मुश्‍क‍िल हो सकता है। अगर समय रहते इनकी देखभाल कर ली जाए, तो गर्मी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 13:19 IST

Window and Door Repairing Tips: गर्मियां लगभग शुरू हो चुकी हैं। इसके ल‍िए लोग पहले से तैयारि‍यां कर लेते हैं। लोग सर्दियों के कपड़े पैक कर गर्मी के कपड़े बाहर नि‍काल लेते ह‍ैं। वहीं घर और ख‍िड़की-दरवाजों की मरम्‍मत भी करवा लेते हैं। दरअसल, गर्मी शुरू होने से पहले ख‍िड़की और दरवाजों की मरम्‍मत करवाना बहुत जरूरी होता है। क्‍योंकि जब टेंपरेचर बढ़ता है तो घर को ठंडा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है।

ऐसे में समय रहते इनकी देखभाल कर ली जाए, तो घर के अंदर की गर्मी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ग्लास और फेनेस्ट्रेशन एक्‍सपर्ट द‍िनेश चंद्र पांडे बताते हैं क‍ि ख‍िड़की और दरवाजों के नियमित रखरखाव से न केवल वेंटिलेशन (How To Keep House Cool In Summer Naturally) बेहतर होता है, बल्कि बिजली का बिल भी कम आता है। साथ ही दरवाजों और खिड़कियों की उम्र भी बढ़ती है। आइए जानते हैं क‍ि आपको कौन से तरीके अपनाने चा‍ह‍िए-

फ्रेम और ट्रैक की अच्छी तरह सफाई करें

एक्‍सपर्ट द‍िनेश चंद्र पांडे ने बताया क‍ि धूल, मिट्टी और कचरा अक्सर खिड़कियों और दरवाजों के ट्रैक में जमा हो जाता है। इससे वो ठीक तरह से खुलते और बंद नहीं होते। अगर इनकी सफाई नियमित रूप से की जाए तो ये अच्‍छे से काम करते हैं। घर में ताजी हवा भी आती है।

यह भी पढ़ें- Kitchen Design Ideas: किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक

वेदर स्ट्रिपिंग और सील की जांच करें

रबर सील और वेदर स्ट्रिपिंग का काम गर्म हवा, धूल और नमी को अंदर आने से रोकना होता है। अगर ये घिस जाएं या टूट जाएं, तो इन्‍हें तुरंत बदल देना चाहिए। सही सीलिंग होने से घर ठंडा रहता है।

यह भी पढ़ें- सिंपल पर्दों को ये डिजाइनर नॉट देंगे खूबसूरत लुक, ट्राई करें बांधने का ये क्रिएटिव तरीका

window and doors maintenance tips (1)

हार्डवेयर पर लुब्रिकेंट लगाएं

कब्जे (हिंज), ताले, हैंडल और रोलिंग पार्ट्स पर समय-समय पर तेल या लुब्रिकेंट लगाना भी जरूरी होता है। इससे जंग नहीं लगती और दरवाजे-खिड़कियां आसानी से काम करते हैं। इससे इनकी मजबूती भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- इन लेटेस्ट Heavy Curtain डिजाइंस के साथ अपने Living Room को दें रॉयल लुक

दरार या गैप की पहचान करें

फ्रेम में छोटी दरारें, गैप या टूट-फूट होने से गर्म हवा अंदर आने लगती है। इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें और तुरंत इनकी मरम्मत करा लें ताक‍ि गर्मियों में आपका घर ठंडा रहे।

window and doors maintenance tips (2)

परदे, ब्लाइंड्स और शेड का इस्‍तेमाल करें

तेज धूप को सीधे अंदर आने से रोकने के लिए मोटे परदे, ब्लाइंड्स या बाहरी शेड का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। इससे कमरे का टेंपरेचर नेचुरली कम रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में पॉजिटिविटी लाते हैं पर्दे के ये कलर, लगाने से पहले जरूर जान लें वास्तु नियम

तो अगर आप भी दरवाजों और खि‍ड़क‍ियों की न‍ियम‍ित रूप से मरम्‍मत करवाएंगी तो इनकी मजबूती तो बनी ही रहेगी, साथ ही गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मदद म‍िलेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Freepik/Ai Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।