
घर को सजाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाली चीजों को सजाने के लिए रखते हैं, ताकि घर अच्छा और साफ-सुथरा नजर आए। ऐसे ही पर्दे भी खिड़कियों पर सजाएं जाते हैं। इसलिए हम अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि ये घर की वाइब्स को अच्छा कर सके। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने ऐसे ही पर्दों के रंगों के बारे में बताया है, जिसका ध्यान रखकर आप भी अपने घर की वाइब्स को पॉजिटिव कर सकती हैं। साथ ही वास्तु से जुड़ी समस्या को कम कर सके। इसलिए आप इन चीजों का खास ध्यान रखें। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं किस रंग के पर्दे लगने के बाद अच्छे लगेंगे।
वास्तु शास्त्र के बताए अनुसार, सफेद रंग को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। सफेद पर्दे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखते हैं और मन को शांत करते हैं। यह रंग खासतौर पर लिविंग रूम और पूजा कक्ष के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए आप इसे प्लेन डिजाइन में लगाएं। किसी तरह के वर्क वाले पर्दे को न लगाएं, ताकि आपके घर की रौनक अच्छी रहे।

हरा रंग प्रकृति और ताजगी से जुड़ा होता है। वास्तु के अनुसार, हरे पर्दे घर में संतुलन और शांति बनाए रखते हैं। यह रंग बेडरूम या बच्चों के कमरे के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए आप इसे जरूर लगा सकती हैं, ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर से लेकर बाहर तक, हर परेशानी को दूर करेंगे गुलाब के ये 2 अचूक उपाय
गुलाबी रंग प्रेम और सौहार्द बढ़ाता है, वहीं क्रीम रंग घर में संतुलन बनाए रखता है। ये दोनों रंग लिविंग रूम और बेडरूम के लिए शुभ माने जाते हैं। इससे घर में शांति और ठंडक बनी रहती है। साथ ही लाइट कलर देखकर लोगों का गुस्सा भी कंट्रोल रहता है। इसलिए आप इस कलर के पर्दे भी लगा सकती हैं।

वास्तु के अनुसार बहुत गहरे रंग जैसे काला, गहरा लाल या गहरा ग्रे पर्दों के लिए शुभ नहीं माने जाते। ये रंग घर में भारीपन और नेगेटिविटी बढ़ा सकते हैं, खासकर बेडरूम और पूजा स्थल में। साथ ही आपको इसके साथ कई सारे नियमों का भी ध्यान रखना होता है, ताकि किसी तरह की समस्या न हो और घर का वास्तु अच्छा रहे।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सुबह उठते ही न करें ये 3 गलतियां, रुक सकती है तरक्की
वास्तु के अनुसार सही रंग के पर्दे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी, शांति और खुशहाली बनी रहती है। इसलिए पर्दे चुनते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि उनके रंग और वास्तु नियमों का भी ध्यान जरूर रखें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।