Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:07 AM IST
herzindagi
image

सिंपल पर्दों को ये डिजाइनर नॉट देंगे खूबसूरत लुक, ट्राई करें बांधने का ये क्रिएटिव तरीका

Curtain Tie Designs: पर्दे हमारे घर का अहम हिस्सा हैं, जो प्राइवेसी देने के साथ-साथ कमरे के लुक को बढ़ा देते हैं। अक्सर हम पर्दों को सीधा लटका देते हैं, जिससे वे कुछ समय बाद बोरिंग लगने लगते हैं,लेकिन कुछ क्रिएटिव और नॉट हुक अपनाकर इसे क्लासी लुक दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 15:29 IST

Curtain Tie Knot Designs: घर के इंटीरियर को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा महंगे फर्नीचर या पेंट की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ा असर डालते हैं। पर्दे हमारे घर का अहम हिस्सा हैं, जो प्राइवेसी देने के साथ-साथ कमरे की रंगत भी बदलते हैं। अक्सर हम साधारण पर्दों को सीधा लटका देते हैं, जिससे वे कुछ समय बाद बोरिंग लगने लगते हैं। लेकिन पर्दों को बांधने के क्रिएटिव तरीके अपनाकर आप अपने कमरे को एक नया और क्लासी लुक दे सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ डिजाइनर नॉट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपना सकती हैं।

सिंपल साइड स्वे टाइ नॉट (Side Sway Tie Hook)

Side Sway Tie Hook

सिंपल साइड स्वे यह सबसे आसान तरीका है। इसमें पर्दे को पूरी तरह से बंद करने के बजाय, उसे एक तरफ इकट्ठा करें और खिड़की के बीच के हिस्से से थोड़ा नीचे एक ढीली गांठ बांधें। अगर पर्दा रेशमी या मलमल का है, तो यह तरीका बहुत ही सुंदर लुक देता है। यह डाइनिंग एरिया या लिविंग रूम के लिए सबसे बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- ऊंचाई पर लगे पर्दों को अब बार-बार निकालने और लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन 3 आसान तरीकों से हो जाएंगे मिनटों में साफ

बो-स्टाइल नॉट (Bow Knot Tie Hook)

Bow Knot Tie Hook

अगर आप अपने कमरे को थोड़ा क्यूट और सॉफ्ट लुक देना चाहती हैं, तो पर्दे के कपड़े से ही एक बड़ा बो बनाएं। इसके लिए पर्दे के बीच के हिस्से को पकड़ें और एक रिबन की तरह नॉट लगाएं। यह तरीका बच्चों के कमरे या गेस्ट रूम के लिए बहुत अच्छा लगता है। अगर आपके पर्दे हल्के रंग के हैं, तो आप कंट्रास्ट रंग के रिबन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

हाई-लो ड्रेपिंग (High-Low Draping Tie Hook)

हाई-लो ड्रेपिंग में पर्दे को बीच से बांधने के बजाय, काफी ऊपर की तरफ से बांधा जाता है। इससे पर्दे का नीचे का हिस्सा फर्श पर बहुत खूबसूरती से फैलता है। यह तरीका उन कमरों के लिए शानदार है जहां पर्दे की लंबाई फर्श को छूती है। इससे कमरा बड़ा और ऊंचा नजर आता है।

ट्विस्टेड रोप स्टाइल टाइ (Twisted Rope Style Tie Hook)

Twisted Rope Style Tie Hook

आजकल जूट की रस्सियों और मोतियों वाली मालाओं का फैशन बहुत ज्यादा है। आप अपने सिंपल पर्दे को मोड़कर करके एक मोटी जूट की रस्सी से बांध सकती हैं। यह आपके घर को एक बोहो और नेचुरल लुक देता है। अगर आपके घर का फर्नीचर लकड़ी का है, तो यह स्टाइल उस पर चार चांद लगा देगा।

इसे भी पढ़ें- इन लेटेस्ट Heavy Curtain डिजाइंस के साथ अपने Living Room को दें रॉयल लुक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Amazon, pintrest



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।