
Modern Room Divider Designs: आज के समय में छोटे फ्लैट्स और स्टूडियो अपार्टमेंट्स का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में बेडरूम और लिविंग रूम अक्सर एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। कई लोग इसे लेकर परेशान रहते हैं कि एक ही बड़े कमरे में अपनी प्राइवेसी कैसे बनाएं। साथ ही घर को स्टाइलिश कैसे दिखाएं। बेडरूम अटैच लिविंग रूम डिजाइन करना एक क्रिएटिविटी है, जहां आप बिना दीवार बनवाएं अलग-अलग स्पेस बना सकती हैं।
सही प्लानिंग और थोड़े क्रिएटिव आइडियाज के साथ आप अपने कमरे को लग्जरी लुक दे सकती हैं। नीचे लेख में हम आपको कुछ Open Concept Interior Designs के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप प्राइवेसी और स्टाइल दोनों पा सकती हैं

अगर आप चाहती हैं कि कमरा छोटा न लगे और रोशनी भी बनी रहे, तो कांच के पार्टिशन लगा सकती हैं। इसके लिए आप काले मेटल फ्रेम वाले कांच के दरवाजों या स्लाइडिंग पैनल्स का उपयोग कर सकती हैं। प्राइवेसी के लिए कांच पर फ्रॉस्टेड फिल्म लगाई जा सकती हैं। यह आपके घर को एक मॉडर्न लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल

एक बड़ी और खुली हुई बुकशेल्फ का यूज रूम डिवाइडर के रूप में करना बहुत समझदारी भरा फैसला होता है। यह न केवल आपके लिविंग रूम और बेडरूम को अलग करती है, बल्कि स्टोरेज के लिए भी जगह देती है। आप इसमें किताबें, छोटे पौधे या सजावटी सामान रख सकते हैं। इससे दोनों कमरों के बीच एक धुंधली सी दीवार बन जाती है जो देखने में बहुत सुंदर लगती है।

घरों में लकड़ी का काम हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। आप लकड़ी की बारीक नक्काशी वाली जाली या वर्टिकल लकड़ी की पट्टियां लगवा सकती हैं। यह बेडरूम की प्राइवेसी को बनाए रखता है और लिविंग एरिया को एक रॉयल टच देता है। इसके पार देखने में कठिनाई होती है, जिससे आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

अगर आप ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो पर्दे सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका हैं। छत पर एक ट्रैक या रॉड लगाकर आप भारी और अच्छे फैब्रिक के पर्दे लटका सकते हैं। रात में सोते समय आप पर्दों को बंद कर सकते हैं और दिन में उन्हें समेट कर कमरे को बड़ा दिखा सकते हैं। इसके लिए वेलवेट या लिनेन के पर्दे बेहतरीन लगते हैं।

आप चाहे तो बिना किसी दीवार या डिवाइडर के भी प्राइवेसी पा सकती हैं। इसके लिए आपको अपने सोफे की पीठ को बेड की तरफ रखना होगा। जब आप सोफे पर बैठेंगे, तो बेड आपकी नजरों से छिपा रहेगा। इसके अलावा, बेड के चारों ओर एक ऊंचा हेडबोर्ड रखकर भी दोनों हिस्सों को अलग-अलग कर सकती हैं।
अगर आपका घर में बेडरूम और लिविंग रूम खुला और जुड़ा हुआ है, तो इन तरीकों से प्राइवेसी दे सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।