Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:42 AM IST
herzindagi
modern Railing design

Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल

Modern Railing Designs: क्या आप अपनी बालकनी को मॉडर्न बनाना चाहती हैं? नीचे लेख में देखें लेटेस्ट ग्रिल डिजाइन्स जो घर को देंगे प्रीमियम लुक। ग्लास रेलिंग से लेकर लेजर कट मेटल तक, यहां हैं हर घर के लिए कमाल के ऑप्शन। 
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 20:49 IST

Balcony Railling Design Ideas: आज के समय लोग घर की सजावट के लिए न केवल अंदर बल्कि बाहर की साज-सज्जा का भी खास ख्याल रखते हैं। बालकनी, जो बाहर दुनिया के साथ-साथ निजी स्पेस के बीच की खास कड़ी है। अब ऐसे में घर के स्टाइल स्टेटमेंट का यह एक अहम हिस्सा बन चुकी है। इसके लिए लोग मॉर्डन डिजाइन वाले बालकनी का सिलेक्शन करते हैं। यह न केवल फ्रेश एयर हवा बल्कि घर की बाहरी खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देती है।

अगर आप अपनी साधारण सी दिखने वाली बालकनी को आलीशान और लक्जरी लुक देना चाहती हैं, तो सबसे पहला बदलाव ग्रिल डिजाइन में है। आज के इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे ग्रिल डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे आप चुन सकती हैं।

वुड रेलिंग डिजाइन (Wood Balcony Railling Design)

wood railling design

अगर आप अपनी बालकनी को एक सुंदर और नेचुरल लुक देना चाहती हैं, तो लकड़ी की रेलिंग सबसे अच्छा विकल्प है। यह न केवल दिखने में क्लासी लगती है बल्कि घर को एक सुकून भरा एहसास भी देती है। चाहे आपका घर पुराना हो या मॉर्डन लकड़ी की रेलिंग हर स्टाइल के साथ आसानी से फिट हो जाती है। इसे अपनी पसंद के अनुसार पेंट या पॉलिश किया जा सकता है।

जियोमेट्रिक पैटर्न रेलिंग डिजाइन (Geometric Pattern Railing Design)

Geometric Pattern Railing Design

आजकल जियोमेट्रिक पैटर्न वाली रेलिंग ट्रेंड में है। इसमें चौकोर, त्रिकोण या मॉर्डन पैटर्न डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिजाइन बालकनी को एक अलग और क्रिएटिव लुक देता है। अगर आपको मॉडर्न आर्ट और डिजाइन पसंद है, तो यह बेस्ट है।

फुल ग्लास रेलिंग (Frameless Glass Railings)

Frameless Glass Railings

अगर आप अपनी बालकनी से बाहर का नजारा देखना चाहती हैं, तो ग्लास रेलिंग सबसे अच्छा विकल्प है। यह आजकल के मॉडर्न अपार्टमेंट्स और विला की पहली पसंद है। मोटे टफन्ड ग्लास और स्टील के छोटे क्लैम्प्स का यूज इसे मिनिमलिस्ट लुक देता है। यह आपकी बालकनी को बड़ा दिखाता है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी साड़ी या बेडशीट फेंकने के बजाय बनाएं डिजाइनर सोफा कवर, 10 मिनट में चमक उठेगा आपका लिविंग रूम

लेजर कट मेटल ग्रिल डिजाइन्स (CNC Laser Cut Grill Designs)

Laser Cut Grill Designs

अगर आपको क्रिएटिव चीजें पसंद हैं, तो लेजर कट ग्रिल्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें मेटल की शीट पर मशीनों के जरिए खूबसूरत पैटर्न, फूल-पत्तियां या ज्योमेट्रिकल डिजाइन उकेरे जाते हैं।ये डिजाइन्स पूरी तरह से कस्टमाइज किए जा सकते हैं। यह आपके घर को एक रॉयल अहसास देता है।

स्लीक ब्लैक आयरन ग्रिल्स (Minimalist Black Iron Grill Design)

Minimalist Black Iron Grill Design

अगर आप सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो स्लीक ब्लैक ग्रिल्स बेस्ट। खासकर वे जिस पर वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल लोहे की छड़ें, जिससे मैट ब्लैक फिनिश दिया गया हो, बहुत ही क्लासी लगती हैं।

यह डिजाइन खास तौर पर इंडस्ट्रियल या स्कैंडिनेवियन थीम वाले घरों पर खूब जंचता है। इनके साथ अगर आप कुछ लकड़ी के एलिमेंट्स जैसे लकड़ी का फर्श या रेलिंग के ऊपर लकड़ी की पट्टी जोड़ दें, तो यह लुक और भी निखर जाता है।

स्टेनलेस स्टील और केबल ग्रिल (Cable Railing System)

Cable Railing System

मॉडर्न और हाई-टेक लुक के लिए केबल रेलिंग का चुनाव कर सकती हैं। इसमें स्टील के खंभों के बीच पतले और मजबूत स्टील के तारों को खींचा जाता है। यह डिजाइन बहुत टिकाऊ और इसमें मेंटेनेंस की भी कम जरूरत पड़ती है। यह दिखने में बहुत ही प्रोफेशनल और अर्बन लगता है, जो बड़े शहरों के घरों के लिए एकदम परफेक्ट है।

लकड़ी और लोहे वाली ग्रिल (Wood and Metal Fusion)

Wood and Metal Fusion

अगर आप अपने घर को बिना चमक-धमक के लक्जरी लुक देना चाहती हैं, तो कभी-कभी नेचुरल टच भी इसे खास बना देता है। आप लोहे या स्टील की ग्रिल के साथ लकड़ी के हैंड्रेल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। लकड़ी गर्मी को दूर और मेटल बालकनी को विंटेज मॉडर्न लुक देता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपनी बालकनी में ढेर सारे पौधे रखना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Jhoomar Designs for Home: घर को बनाना है आलीशान? इन झूमर डिजाइंस के साथ अपने आशियाने को दें 'शाही महल' जैसा लुक

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik,amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
छोटे घर या छोटी बालकनी के लिए कौन सा डिजाइन बेस्ट है?
छोटी बालकनी के लिए ग्लास रेलिंग बेहतरीन विकल्प है। यह बालकनी को ओपन लुक देती है और जगह को बड़ा दिखाती है। 
 बालकनी को लक्जरी लुक देने के लिए कौन सा मटेरियल ट्रेंड में है?
बालकनी को लक्जरी लुक देने के लिए लकड़ी और लोहे वाला, ग्लास और स्टेनलेस स्टील और लेजर कट मेटल शीट्स वाली रेलिंग लगवा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।