
Curtain Designs Ideas For Living Room: रमजान का महीना सबसे खास होता है। इसलिए इसे पाक महीना कहते हैं। इस महीने में लोग रोजा रखते हैं और दुआ करते हैं। साथ ही घर के वातावरण को अच्छा रखने के लिए अलग-अलग चीजों से घरों को सजाते हैं, ताकि उनका घर अच्छा नजर आए। आप भी रमजान के महीने में घर के लिविंग रूम को अच्छा दिखाने के लिए अलग-अलग डिजाइन वाले पर्दे लगा सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह के पर्दे आपके लिविंग रूम को सुंदर दिखाएंगे और आपके आने वाले मेहमान तारीफ करेंगे।
आप लिविंग रूम का मेकओवर करने के लिए फ्लोरल प्रिंट डिजाइन वाले पर्दे लगा सकती हैं। पर्दे लगने के बाद अच्छे लगेंगे। इसमें आपको बेस कलर लाइट मिलेगा। इसमें प्रिंट आपको फ्लोरल मिलेगा। इससे पर्दे आपके लिविंग रूम को और बड़ा दिखाएंगे। इसके साथ आप डार्क कलर की चीजों को कॉन्ट्रास्ट करके रखें, ताकि इससे कुछ लग आपके लिविंग रूम में ऐड हो सके। मार्केट में आपको ये पर्दे कम दाम में सही फैब्रिक में मिल जाएंगे।

आप लिविंग रूम की विडों में लगाने के लिए डार्क एंड लाइट कलर के कॉम्बिनेशन वाले पर्दे लगा सकती हैं। इस तरह के पर्दे का प्रिंट आप ईद से जुड़ा ले सकती हैं, जिससे रमजान के दिन और भी खास हो जाएं। इन पर्दों को आप हैवी और लाइट फैब्रिक डिजाइन में ले सकती हैं, ताकि इससे आपके लिविंग रूम का एरिया ज्यादा भरा-भरा नजर न आए। साथ ही आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिल जाए।

आप लिविंग रूम को रॉयल टच देना चाहती हैं, तो इसके लिए तस्वीर में नजर आने वाले पर्दे खरीदकर लगा सकती हैं। इसमें आपको कुछ हैवी प्रिंट वाले पर्दे लेने होंगे। साथ ही कुछ ट्रांसपेरेंट फैब्रिक के पर्दे लेने होंगे, जिससे आपके पर्दे का डिजाइन अच्छा लगे। साथ ही लिविंग रूम में लाइट भी अच्छी आए। इससे आपके घर का वातावरण भी पॉजिटिव बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: पुराने कपड़े को कूड़े में फेंकने के बजाय, बनाएं स्टाइलिश कुशन कवर
अगर आपको ग्रे और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेश पसंद है, तो ऐसे में आप इन दोनों कलर के पर्दे भी रमजान के दिनों में लिविंग रूम में लगा सकती हैं। इसके साथ आपको अन्य चीजों को भी इसी रंग की लगानी होगी, ताकि ये रंग अच्छा लगे। आपको मार्केट में इस तरह के पर्दों के डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Flower Vase को इस तरीके से करें अरेंज, बिना खर्च के Living Room को मिलेगा लग्जरी लुक
इस बार आप रमजान के दिनों में लिविंग रूम को अच्छे से सजाएं और अलग-अलग तरह के पर्दे लगाएं, ताकि लिविंग रूम अच्छा लगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।