Tue Apr 7, 2026 | Updated 01:43 AM IST HZ Awards 2026
wall mirror designs for living room

छोटे से Living Room में भी फ‍िट हो जाएंगे यून‍िक शेप के ये Mirror Designs, कमरा द‍िखेगा बड़ा

अगर आपका लिविंग रूम छोटा है और आप उसे काफी बड़ा दिखाना चाहती हैं, तो वॉल म‍िरर से बेहतरीन ऑप्‍शन कोई हो ही नहीं सकता है। अक्सर छोटे रूम में जगह की कमी अच्‍छी नहीं लगती है, लेकिन अगर आपने सही डिजाइन का म‍िरर यानी क‍ि शीशा लगवा ल‍िया तो Living Room पहले से दोगुना बड़ा और ओपन द‍िखने लगेगा। हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस के मि‍रर द‍िखा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 19:30 IST

Living Room Decor Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। हालांकि, घर में Living Room ही एक ऐसी जगह है जहां लोग सबसे ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं। फैमिली एक साथ बैठकर हंसी-ठठ्ठा करती है। कोई मेहमान आता है तो उन्हें भी यहीं बैठाया जाता है। ऐसे में लोग लिविंग रूम के डेकोरेशन में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं।

आमतौर पर कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका लिविंग एरिया काफी छोटा है और वो चाहते हैं कि इसे ऐसा डेकोरेट करें कि ये काफी स्पेशियस नजर आए। ऐसे में दीवारों पर मिरर यानी कि शीशा लगाना एक कमाल का आइडिया है। अच्छे डिजाइन के शीशे न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि उसे पहले से दोगुना बड़ा और खुला-खुला भी दिखाते हैं। आजकल तो मार्केट में डेकोरेटिव और स्टाइलिश मिरर के कई लेटेस्ट डिजाइंस आ गए हैं, जो आपके सिंपल से लिविंग रूम को भी लग्जरी लुक दे सकते हैं। हम आपको मिरर के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं-

ट्री-शेप्ड डिजाइनर वॉल मिरर

wall mirror designs

Living Room की वॉल पर आप इस तरह का ट्री शेप मिरर लगा सकती हैं। अगर आपको मार्केट में बड़े साइज का ट्री शेप मिरर मिल जाए, तो आप बिना किसी गिल्ट के इसे खरीद लें। ये काफी यूनिक और आर्टिस्टिक सिलेक्शन होगा। इससे न सिर्फ आपका लिविंग रूम बड़ा और ओपन दिखेगा, बल्कि आपके घर की खूबसूरती भी चार गुना बढ़ जाएगी। आप इसके नीचे इंडोर प्लांट्स भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

Image Credit- Pinterest/Wearthewords

एब्सट्रैक्ट ज्योमेट्रिक वॉल मिरर

wall mirror designs (1)

लिविंग रूम को मॉडर्न आर्ट जैसा लुक देने के लिए आप इस तरह का ज्योमेट्रिक मिरर डिजाइन भी देख सकती हैं। इसमें अलग-अलग शेप के शीशों को जोड़कर एक बड़ी फ्रेम बनाई गई है। ये छोटे हॉल या लिविंग रूम को काफी स्पेशियस दिखाएगा।

यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में म‍िलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक

Image Credit- Pinterest/Nihala Farvin

फ्लावर स्टाइल वॉल मिरर

wall mirror designs (2)

ये बहुत ही खूबसूरत वॉल मिरर है। इससे आपके लिविंग रूम की सुंदरता काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके चारों ओर लगे फूल ही इसे यूनिक बना रहे हैं। लिविंग रूम के लिए ये एक बेहतरीन डेकोरेशन पीस है। आप चाहें तो किनारों पर फेयरी लाइट्स लगाकर इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा सकती हैं।\

यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

Image Credit- Pinterest/Saba Afzal

फुल लेंथ वॉल पैनल मिरर

wall mirror designs (3)

लिविंग रूम को लग्जरी लुक देने के लिए सोफे के पीछे लगा ये बड़ा पैनल मिरर एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। गोल्डन फ्रेम और वार्म लाइटिंग वाला ये मिरर लिविंग रूम के लिए बेस्ट है। अगर आप अपने घर को किसी महल जैसा लुक देना चाहती हैं, तो इस डिजाइन का वॉल मिरर ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room की खिड़की के पास बनवाएं ये Bay Window Seating, कम जगह में म‍िलेगा सोफे जैसा कंफर्ट

Image Credit- Pinterest/Home Decor Palace | Interior Design | DIY Tips and Tricks

लार्ज साइज रेक्टेंगुलर फ्रेम मिरर

wall mirror designs (4)

घर के लिविंग रूम के लिए ये बड़े फ्रेम वाला मिरर बहुत ही कमाल का है। इसका चौड़ा सा फ्रेम इसे खूबसूरत लुक दे रहा है। ये मिरर सामने की रोशनी को रिफ्लेक्ट करके पूरे कमरे को रोशनी से भर देता है और लिविंग रूम भी आपका काफी बड़ा दिखेगा।

Image Credit- designcafe

तो अगर आप भी अपने लिविंग रूम को काफी स्पेशियस और खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो इस तरह के वॉल मिरर लगवा सकती हैं। ये यूनिक डिजाइंस के मिरर आपके घर की सुंदरता बढ़ा देंगे। मेहमान भी जब इसे आकर देखेंगे तो तारीफ करते नहीं थकेंगे।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/333k+ Inspiring Lifestyle Ideas

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।