Tue Apr 7, 2026 | Updated 03:19 AM IST HZ Awards 2026
3D floral wall decor for living room

Living Room को इन 3D Floral Wall Decor से करें डेकोर, घर दिखेगा मॉडर्न और स्टाइलिश

3D Floral Wall Decor For Living Room: अगर आप अपने साधारण लिविंग रूम को बनाएं स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप 3D Floral Wall Decor लगा सकती हैं। यह आपके घर को मॉडर्न लुक दे सकते हैं। नीचे देखें ऐसे डिजाइंस के आइडियाज।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 16:09 IST

3D Floral Wall Decor For Living Room: लिविंग एरिया हमारे घर का वह कोना होता है, जिसे अक्सर लोग अपने-अपने ढंग से सजाते हैं। वहीं कुछ लोग इसके लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। यह जगह न केवल गेस्ट के वेलकम के लिए बल्कि परिवार के साथ समय बिताते हैं और यादों के लिए हजारों तस्वीर खींचते हैं। अब ऐसे में इसकी दीवार प्लेन हो न केवल यह देखने में खराब लगती है बल्कि कमरे के लुक को भी खराब करती है।

अब ऐसे में कुछ लोग इस पर वॉलपेपर लगवाते हैं, तो कुछ लोग दीवारों को सजाने के लिए 3D Floral Wall Decor करवाते हैं। इन दिनों यह काफी ट्रेंड में भी है। ये डेकोर वॉल में नई जान डालने हैं। अगर आप भी अपने कमरे को मॉर्डन और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो फूलों के ये थ्री-डी डिजाइन बेस्ट हैं। नीचे देखें डिजाइन-

3D फ्लोरल फूलों वाली पेंटिंग

butterfly lily 3d painting

अगर आप अपने लिविंग रूम, बेडरूम या फिर लॉबी एरिया को मॉर्डन लुक देना चाहती हैं, तो पेस्टल कलर वाला 3डी फ्लोरल पेंटिंग लगा सकती हैं। इसमें बड़े-बड़े फूल उभरे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो इसे 3D इफेक्ट देते हैं। ऐसा लगता है जैसे फूल कैनवास से बाहर निकल रहे हों, जो दीवार को जीवंत बना देता है।

इसे भी पढ़ें-  Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करने होंगे ये 5 आसान स्टेप्स

पर्पल फूलों के साथ ग्रीन लीव्स वाली पेटिंग

Green leaves painting with purple flowers

कमरे की शोभा को बढ़ाने के लिए आप पर्पल फूलों के साथ ग्रीन लीव्स वाली पेटिंग लगा सकती हैं। इसकी खूबसूरती आपके लिविंग एरिया के लुक को कई गुना तक बढ़ा देगी। इस तरह की पेंटिंग आपको बाजार में हजार रूपये तक आसानी में मिल जाएंगे।

पर्ल फ्लोरल वॉल डेकोर वाली पेंटिंग

beads 3d floral painting

अगर आप अपने कमरे में मोतियों वाली पेंटिंग लगाना चाहती हैं, तो पर्ल फ्लोरल वॉल डेकोर पेंटिंग लगा सकती हैं। यह दिखने में काफी फैंसी लगते हैं। इसे ऊपर वाली दीवार पर लगाएं, इससे लिविंग एरिया काफी सुंदर दिखेगा।

डॉल फ्लावर 3डी वॉल डेकोर पेंटिंग

doll flower 3d painting

Image Credit- B Legler

लिविंग एरिया को 3डी फ्लोवर के साथ कुछ हटके सजाना चाहती हैं, तो डॉल फ्लावर वॉल डेकोर लगा सकती हैं। फ्लॉवर डॉल के बालों की तरह सजाया जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

मल्टीकलर फ्लोरल लीफ डिजाइन वॉल डेकोरे

multicolour leaf floral 3d painting

Image - JJ Thison 2

अगर आप अपने लिविंग एरिया को अलग-अलग रंग से सजाना चाहती हैं, तो मल्टीकलर लीफ और गुड़हल के फूलों वाली 3डी पेंटिंग लगा सकती हैं। यह देखने में बेहद ही काफी फैंसी लगते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Modern Hanging Planters Ideas: बालकनी और बेडरूम में लगाएं ये 5 वॉल हैंगिंग प्लांटर, मिलेगा लग्जरी और मॉडर्न लुक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Pintrest, amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।