-1774945822155.webp)
आजकल हर कोई चाहता है कि उसके घर की खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए लोग खूब सारे पेड़ पौधे लगाते हैं। इससे घर की सुंदरता 4 गुना ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि, आज के समय में लोगों के पास उतना स्पेस नहीं होता है कि वो घर पर गार्डन बना सकें। ऐसे में लोग बालकनी को ही गार्डन बना लेते हैं। इसके अलावा लिविंग रूम और बेडरूम को भी खूब सुंदर तरीके से सजा देती हैं।
जब भी मेहमान आते हैं, तो उन्हें लिविंग रूम में ही बैठाया जाता है। ऐसे में अगर आप Living Room और ओपन बालकनी को अटैच करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आपके घर को लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक मिलेगा। खास बात तो ये है कि आपको कोई तोड़फोड़ कराने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं-

सबसे पहले Living Room और बालकनी की फ्लोरिंग पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में कोशिश करें कि दोनों जगह का लुक एकदम मिलता-जुलता हो। बालकनी में आप आर्टिफिशियल ग्रास या वुडेन जैसी टाइल्स लगवा सकती हैं। वुडेन टाइल्स आप लिविंग रूम में भी लगवा सकती हैं। जब दोनों जगह की फ्लोरिंग एक जैसी दिखेगी, तो पूरा स्पेस बड़ा और अटैच लगेगा।
यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5-स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
अगर आप लिविंग रूम में हैवी पर्दे लगवाती हैं तो उसकी जगह हल्के और पतले पर्दे लगाएं। इन्हें ऊपर से नीचे तक पूरा लगाएं। इससे बाहर की रोशनी भी अंदर की तरफ आएगी। ऐसे में आपकी बालकनी और लिविंग रूम एकदम अटैच लगेंगे।
-1774946048709.jpg)
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
घर में हरियाली लाना बहुत अच्छा आइडिया होता है। इससे खूबसूरती भी चार गुना ज्यादा निखरकर सामने आती है। इसलिए बालकनी में बड़े पौधे रखें। वहीं, लिविंग रूम में इंडोर प्लांट्स लगाएं। जब दोनों जगहों पर पौधे दिखेंगे, तो पूरा माहौल एक जैसा लगेगा। ऐसे में लिविंग ररूम और बालकनी अलग नहीं लगेगी।
यह भी पढ़ें- Living Room की खिड़की के पास बनवाएं ये Bay Window Seating, कम जगह में मिलेगा सोफे जैसा कंफर्ट
आपको बता दें कि घर की खूबसूरती बढ़ाने में कलर्स का बहुत बड़ा रोल होता है। ऐसे में लिविंग रूम और बालकनी में एक जैसे या मिलते-जुलते कलर ही रखें। कुशन हो, गमला हो या कोई डेकोरेशन, सबमें आप एक जैसा कलर यूज सकती हैं। इससे दोनों जगह एक जैसा लुक मिलेगा।
-1774946001791.jpg)
बालकनी के पास आप कभी भी हैवी और बहुत बड़ा सोफा न रखें। इसकी जगह लाइट वेट फर्नीचर ही रखें। अगर आपके पास बजट है तो आप छोटा झूला भी लगवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करने होंगे ये 5 आसान स्टेप्स
आप बालकनी और लिविंग रूम में लाइटिंग भी कर सकती हैं। जब आप शाम के समय लाइट ऑन करेंगी तो माहौल एकदम खुशनुमा बन जाएगा। इसके लिए आप लाइट येलो लाइट या फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं। इससे रात में आपका लिविंग रूम और बालकनी बहुत ही सुंदर लगेगा।
तो अगर आपको घर को खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादा खर्च या मेहनत नहीं करना है तो आप ऊपर बताए गए टिप्स फॉलो कर सकती हैं। इससे आपके लिविंग रूम और बालकनी को लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।