Fri Mar 27, 2026 | Updated 01:37 AM IST HZ Awards 2026
TV Unit Latest Designs

Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

एक अच्‍छी TV Cabinet Design से न केवल आपका ल‍िव‍िंग रूम स्‍टाइल‍िश लगता है बल्‍क‍ि इसकी खूबसूरती भी दोगुनी बढ़ जाती है। इन्हें लगाने पर आपके घर को एक स्‍टाइल‍िश लुक म‍िलता है। अगर आप कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के TV Cabinet देख रही हैं तो हम आपके ल‍िए कुछ लेटेस्‍ट कलेक्‍शन लेकर आए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 19:30 IST

आजकल हर कोई अपने घरों में LED TV लगाता है। ये टीवी भी कई साइज में आते हैं। इन्हें लगाने पर आपके घर को एक स्टाइलिश लुक मिलता है। अगर टीवी के कैबिनेट डिजाइन बहुत अच्छे हों, तो फिर क्या ही कहने। एक अच्छी TV Cabinet Design से न केवल आपका लिविंग रूम स्टाइलिश लगता है बल्कि इसकी खूबसूरती भी दोगुनी बढ़ जाती है।

Living Room एक ऐसी जगह है जहां फैमिली एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करती है। मेहमान आते हैं तो वो भी यहीं बैठते हैं। इससे लिविंग रूम का एंबियंस भी काफी अच्छा होना चाहिए। अगर आप कुछ लेटेस्ट डिजाइन के TV Cabinet देख रही हैं तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं। इससे आपका लिविंग रूम एकदम मॉडर्न फ्लैट जैसा नजर आएगा। आइए जानते हैं-

कर्व्ड वुडन वॉल कैबिनेट या यूनिट

tv unit latest design

अगर आप अपने लिविंग रूम को एकदम मॉडर्न और लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो ये कर्व्ड वुडेन वाला डिजाइन बेस्ट है। जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि ये दीवार पर लगा हुआ है, जिससे नीचे का फर्श (floor space) पूरी तरह खाली है और घर भी स्पेशियस नजर आ रहा है। इसमें बने स्टाइलिश शेल्फ पर आप छोटे इंडोर प्लांट्स या डेकोरेटिव आइटम्स रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5-स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

Image Credit- Pinterest/THE DECOR HEAVEN

स्टाइलिश वुडन रूम डिवाइडर TV यूनिट

tv unit latest design (1)

ये लेटेस्ट डिजाइन का टीवी यूनिट उन घरों के लिए बहुत काम का है जहां एक बड़ा हॉल होता है। ये वुडेन यूनिट न सिर्फ TV लगाने के काम आता है, बल्कि एक सुंदर तरीके से रूम डिवाइडर का भी काम करेगा। इसमें बना बड़ा सा सर्कल वाला हिस्सा और लाइट लगी हुई शेल्फ इसे मॉडर्न लुक देगी।

यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

Image Credit- Pinterest/Tatevharutcyunyan

मिनिमलिस्ट फ्लोटिंग वुडेन टीवी यूनिट

tv unit latest design (2)

छोटे घरों के लिए ये लकड़ी का बना फ्लोटिंग डिजाइन बहुत ही बढ़िया रहेगा। ये सिर्फ एक लंबी लकड़ी की शेल्फ है, जिस पर टीवी और कुछ डेकोरेटिव आइटम्स रखे जा सकते हैं। ये दीवार पर ऊपर की तरफ लगा हुआ है, जिससे नीचे की जमीन एकदम खाली है। इससे आपका लिविंग रूम भी स्टाइलिश लगेगा।

यह भी पढ़ें- AC Buying Tips: रूम साइज के हिसाब से कितने टन का एसी रहेगा बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात

Image Credit- Pinterest/1992

कॉर्नर वुडेन वॉल यूनिट

tv unit latest design (3)

अगर आपके लिविंग रूम में जगह की कमी है तो ये कॉर्नर वाला टीवी यूनिट डिजाइन एकदम सही है। ये लकड़ी का बना हुआ है और दीवार के कोने में फिट हो जाएगा। इससे फर्श पर भी स्पेस देखने को मिलेगा। इसमें बने छोटे शेल्फ पर आप अपनी पसंद का सजावटी सामान या प्लांट्स रखकर इसकी सुंदरता बढ़ा सकती हैं।

Image Credit- Pinterest

सर्कल वुडेन TV यूनिट

tv unit latest design (4)

लिविंग रूम के लिए ये गोल शेप वाला लकड़ी का TV यूनिट बहुत ही यूनिक डिजाइन में है। ये दिखने में भी काफी सुंदर लग रहा है। ये दीवार पर लगा हुआ है, जिससे फर्श की जगह पूरी तरह खाली है। इसमें बने छोटे शेल्फ पर आप अपनी पसंद का सजावटी सामान रख सकती हैं। परिवार की फोटोज भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों से बचाएंगे खिड़कियों और दरवाजों के ये डिजाइंस, बिना कूलर-AC के ठंडा रहेगा घर

Image Credit- Pinterest/Bhati Furniture Makrana

तो अगर आप भी लिविंग रूम के लिए टीवी यूनिट या टीवी कैबिनेट के लेटेस्ट डिजाइन देख रही हैं तो हमने आपको लेटेस्ट कलेक्शन दिखाया है। इससे आपके लिविंग रूम को स्टाइलिश लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Areej/Home & Decor Inspiration

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।