Mon Feb 23, 2026 | Updated 03:53 AM IST
herzindagi
Gold Nath Latest Designs

2 Gram Gold Nath Designs: बहू के ल‍ि‍ए 2 ग्राम में बनवाएं ये ट्रेंडी नथ, देखें लेटेस्‍ट ड‍ि‍जाइंस

Gold Nath Latest Designs: अगर आप अपनी होने वाली बहू के ल‍िए कुछ यून‍िक ड‍िजाइन के सोने की नथ बनवाना चाहती हैं, तो हम आपके ल‍िए बेस्‍ट ऑप्शन लेकर आए हैं। आप इनमें से कोई भी सोनार को ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं। जब आपकी बहू इसे पहनेंगी तो उनकी खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-22, 18:30 IST

2 Gram Gold Nath Latest Designs: शादी-ब्‍याह का सीजन शुरू होता है, तो ज्‍वेलरी की खरीदारी सबसे ज्‍यादा जरूरी होती है। गले का हार, कंगन, माथे की ब‍िंद‍िया, पायल, ब‍िछि‍या जैसी कई जरूरी गहनें खरीदने होते हैं। नथ या नथ‍िया भी उन्‍हीं में से एक है। हर कोई अपनी बहू को देने के ल‍िए एक से एक नथ की खरीदारी करता है।

अगर आप भी अपनी बहू को शादी में देने के ल‍िए लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस के नथ देख रही हैं, तो हम आपके ल‍िए बेस्ट ऑप्‍शन लेकर आए हैं। आप इन्‍हें 2 ग्राम में सोनार के पास जाकर बनवा सकती हैं। जब आपकी बहू ये नथ पहनेंगी तो उनकी खूबसूरती देखने लायक होगी। आइए देखते हैं लेटेस्‍ट डि‍जाइंस-

फ्लोरल पैटर्न गोल्ड नथ (Floral Pattern Gold Nath)

gold nath designs

बहू को शादी में देने के लिए ये फूलों के डिजाइन वाली नथ बहुत ही सुंदर है। खास बात तो ये है क‍ि ये इन द‍िनों ट्रेंड में भी है। इसमें नीचे बारीक लटकन दी गई है ज‍िससे इसकी खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ गई है। 2 ग्राम सोने में बनी ये नथ चेहरे को एक प्यारा सा लुक देगी।

यह भी पढ़ें- Embroidery Blouse Designs: दुल्‍हनों के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/rehana abedin

फ्लोरल गाेल्ड नथ (Gold Nath Latest Designs)

gold nath designs (1)

बहू के लिए ये फ्लोरल गोल्ड नथ भी काफी खूबसूरत है। इसमें एक बड़ा फूल और नीचे लटकते छोटे सोने के मोती इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। आप इसे 2 ग्राम सोने में ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Kada Payal Designs: मॉडर्न आउटफिट्स पर भी खूब जमेंगे ये राजस्थानी कड़ा पायल डिजाइंंस

Image Credit- Pinterest/Moonlit Marvels jewelry

गोल्‍ड स्‍टडेड नथ (Gold Nath Designs For Bride)

gold nath designs (2)

बहू के लिए ये गोल्ड स्टडेड नथ बहुत ही अच्‍छा लगेगा। इसमें बीच में सुंदर फूलों का डिजाइन है और नीचे एक छोटा सा गोल्‍डन कलर का मोती लटका हुआ है। आप शादी में या मुंह द‍िखाई के समय बहू को ये नथ दे सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/KALYAN JEWELLERS

ट्रेडिशनल हैवी लुक गोल्ड नथ ((Heavy Gold Nath Designs)

gold nath designs (3)

ये हैवी नक्काशी वाली सोने की नथ भी आप बहू को दे सकती है। इसे पहनने पर आपकी बहू को राॅयल लुक म‍िलेगा। इसमें नीचे की तरफ मोतियों की बारीक लटकनें हैं।

यह भी पढ़ें- Pakistani Jewellery Designs: इन पाकिस्तानी ज्वेलरी डिजाइंस के साथ अपने एथनिक लुक में लगाएं चार चांद

Image Credit- Pinterest/Atul Verma

फ्लोरल स्टडेड गोल्ड नथ (Floral Studded Gold Nath For Bride)

gold nath designs (4)

बहू के लिए ये फूलों के डिजाइन वाली नथ बहुत ही अचछा ऑप्‍शन है। इसके ऊपर की तरफ व्‍हाइट स्‍टोन से बना सुंदर फूल और नीचे मोतियों की बारीक लटकनें इसकी खूबसूरती बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Oxidised Earrings के ट्रेंडी डिजाइन करें अनारकली सूट के साथ वियर, देखें तस्वीरें

Image Credit- Pinterest/Savita

तो अगर आप भी बहू को देने के ल‍िए सोने के नथ के लेटेस्‍ट डि‍जाइंस देख रही हैं, तो हमने आपको बेस्‍ट ऑप्‍शन द‍िखाए हैं। आप इनमें से कोई भी सोनार को ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/GEN Z (97//2K10) DIVAs/Siya Rana

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।