Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:12 AM IST HZ Awards 2026
image

Marwadi Nath Designs: नई बहुरानी के लिए परफेक्ट हैं ये खूबसूरत मारवाड़ी नथ, डिजाइन देखकर ठहर जाएंगी हर किसी की नजरें

आप भी नई बहुरानी को गिफ्ट करने के लिए मारवाड़ी नथ के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, ताकि जब वो उसे स्टाइल करे, तो उसके लुक में चार चांद लग जाए।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 20:14 IST

Marwadi Nath Designs For Newly Married Women: शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में कई सारे घरों में नई दुल्हन को लाने की तैयारियां भी जोर-शोरो से चल रही होंगी। साथ ही दुल्हन को देने के लिए गिफ्ट पसंद किए जा रहे होंगे। ऐसे में आप भी नई बहुरानी को गिफ्ट करने के लिए मारवाड़ी नथ को खरीद सकती हैं। इस तरह की नथ हैवी डिजाइन में आती है। साथ ही ये स्टाइल करने के बाद अच्छी लगती है। आइए बताते हैं कि किस तरह की नथ को गिफ्ट किया जा सकता है।

मोर डिजाइन वाली मारवाड़ी नथ

आप अपनी नई बहू को गिफ्ट करने के लिए मोर डिजाइन वाली मारवाड़ी नथ को गिफ्ट कर सकती हैं। मारवाड़ी नथ जब नई दुल्हन पहनेंगी, तो सुंदर नजर आएगी। इसलिए आप इस नथ के डिजाइन को गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें अंदर की तरफ मोर वाला डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। साथ ही इसमें कलर भी भरे जाएंगे, जिससे नथ और भी सुंदर और हैवी दिखाई देगी। आपको इसे ट्राई करना चाहिए। इसे आप ज्वेलर से जाकर डिजाइन दिखाकर तैयार करा सकती हैं।

1 - 2026-03-31T124937.275

फूल डिजाइन वाली मारवाड़ी नथ

आप अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो अपने घर की बहू को फूल डिजाइन वाली मारवाड़ी नथ गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की नथ भी दिखने के साथ-साथ पहनने पर अच्छी लगती है। साथ ही इसमें मिलने वाली लटकन इसे और सुंदर दिखाती है। ऐसे में आप इसे ट्राई कर सकती हैं और अपने ज्वेलर से तैयार करा सकती हैं।

3 - 2026-03-31T124940.507

यह भी पढ़ें- Pearl Nose Pin Designs: नाक की खूबसूरती बढ़ाएं इन लेटेस्ट पर्ल नोज पिन के साथ, हर आउटफिट पर लगेंगी कमाल

हैवी डिजाइन वाली मारवाड़ी नथ

नई दुल्हन जब तैयार होगी, तो हर किसी की नजरें उस पर ही टिकी होंगी। ऐसे में जब वो आपकी दी हुई मारवाड़ी नथ को वियर करेगी, तो और सुंदर नजर आएगी। इस तरह की नथ गोल्ड में तैयार की जाती है, जो पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें ऊपर की तरफ भी एक लटकन का डिजाइन मिलता है, ताकि नथ पहनने के बाद अच्छी लगे।

2 - 2026-03-31T124942.191

यह भी पढ़ें- Gold Nath Designs: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी इस तरह की सोने की नथ, देखें एक से एक डिजाइंस

सिंपल डिजाइन वाली मारवाड़ी नथ

लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप भी सिंपल डिजाइन वाली मारवाड़ी नथ अपनी नई दुल्हन को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की नथ वो किसी भी त्योहार या फंक्शन में आसानी से पहनी जा सके। इसलिए आप इस तरह की नथ को गिफ्ट कर सकती हैं।

4 - 2026-03-31T124935.563

इस बार ट्राई करें ये ये मारवाड़ी नथ डिजाइंस, जिसे वियर करके आपकी नई दुल्हन का लुक अच्छा नजर आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ Pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।