
Emerald Stone Silver Toe Ring Designs: शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई सारे लोगों के घरों में शादी होगी, तो किसी को शादी का कार्ड आया होगा। इसलिए गिफ्ट देने के लिए हम सभी अलग-अलग चीजों को सर्च करेंगे। आप भी अगर नई दुल्हन को शादी के दिन या मुंह दिखाई में कोई खास चीज गिफ्ट करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप एमराल्ड स्टोन सिल्वर डिजाइन बिछिया को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया दिखने में अलग लगती हैं। ऐसे में आपके गिफ्ट को जब दुल्हन पहनेगी तो पैर सुंदर नजर आएंगे। आइए बताते हैं किस तरह के डिजाइंस को आप गिफ्ट कर सकती हैं।
आप दुल्हन को गिफ्ट करने के लिए सिंगल स्टोन एमराल्ड सिल्वर डिजाइन वाली बिछिया को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया पैरों की सुंदरता को बढ़ाती है। साथ ही पहनने के बाद सुंदर लगती है। इस तरह की बिछिया को नई दुल्हन रोजाना पहनने के लिए निकाल सकती है और स्टाइल कर सकती है। इसमें ज्यादा कोई डिजाइन नहीं बना होता है। ऐसे में ये किसी कपड़े या अन्य चीज में अटकती भी कम है। इसे आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं।

अगर आपको कुछ अलग डिजाइन वाली बिछिया गिफ्ट करनी है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली बिछिया को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया पहनने के बाद अच्छी लगती है। नई दुल्हन को देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ट्राइएंगल डिजाइन में स्टोन लगाए जाते हैं, बाकि की बिछिया सिंपल होती है। इसे उंगली के हिसाब से एडजेस्ट करके वियर किया जा सकता है। इसलिए आप इस ऑप्शन को भी गिफ्ट कर सकती हैं।

नई दुल्हन के पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप लंबे डिजाइन वाली एमराल्ड स्टोन सिल्वर बिछिया को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया पहनने के बाद सुंदर लगेगी। इसमें आपको एमराल्ड स्टोन के साथ-साथ अन्य कलर का स्टोन डिजाइन भी मिलेगा, जिससे बिछिया में एक और कलर ऐड हो जाएगा। इस तरह की बिछिया को आप ट्राई कर सकती हैं और गिफ्ट करने के लिए ऑप्शन में रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पहनें चांदी की बिछिया, देखें डिजाइंस
नई दुल्हन को गिफ्ट करने के लिए आप स्टार डिजाइन एमराल्ड स्टोन सिल्वर बिछिया को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया पैरों में पहनने के बाद सुंदर लगती है। नई दुल्हन इस तरह की बिछिया को तीज-त्योहार पर पहनकर पैरों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। इस बार आप इन बिछिया को खरीदें, जिसे पहनकर पैर अच्छे लगेंगे। इसे आप गिफ्ट करने के लिए खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्टोन वर्क सिंगल बिछिया के डिजाइन बढ़ा देंगे पैरों की खूबसूरती, देखें नया कलेक्शन
नई दुल्हन को देने के लिए आप एमराल्ड स्टोन सिल्वर बिछिया को गिफ्ट कर सकती हैं। बिछिया पहनने के बाद पैरों में अच्छी लगेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-myntra/Saraf RS Jewellery,Peenzone Jewellers
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।