
भारतीय परंपरा में महिलाएं शादी के बाद कई आभूषण न सिर्फ इसलिए पहनती हैं कि वो सोलह श्रृंगार का हिस्सा होते हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए भी पहनती हैं। इन्हीं में से एक है बिछिया। ये केवल एक आभूषण नहीं, बल्कि सुहाग और सौंदर्य का प्रतीक भी मानी जाती है। समय के साथ इसकी डिजाइनों में भी काफी बदलाव आया है और ये छोटे-बड़े किसी भी डिज़ाइन में मिल जाती हैं। ये पैरों की खूबसूरती को कई गुना तक बढ़ा देती हैं और इससे आपका लुक भी स्टाइलिश लगने लगता है। आजकल बाजार में सिल्वर टो रिंग्स ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक में भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप ऑफिस, पार्टी या किसी फैमिली फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। अगर आप भी ऑफिस में पहनने के लिए बिछिया के कुछ डिजाइंस ढूढ़ रही हैं तो हम आपको ऐसे ही कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप अपने पैरों को एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो यहां दी गई लेटेस्ट सिल्वर बिछिया डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

अगर आपको मिनिमल लेकिन क्लासी ज्वेलरी पसंद है, तो स्टर्लिंग फ्लोरल टो रिंग आपके लिए एक अच्चा ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन अपनी सादगी में ही खास आकर्षण रखती है। स्टर्लिंग सिल्वर की चमक इसे लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखती है और इसका फ्लोरल डिज़ाइन किसी भी ऑउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत लुक देता है। इस तरह की बिछिया खासतौर पर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बहुत स्टाइलिश लगती हैं, क्योंकि इनका स्लीक डिज़ाइन ऑफिस वियर के साथ भी परफेक्ट लुक देता है। आप इसे कुर्ता-पलाज़ो, साड़ी या वेस्टर्न वियर किसी के साथ भी पहन सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि यह हल्की होती है और रोजाना पहनने में किसी तरह की असुविधा नहीं होती है।

ये एक ऐसी बिछिया की डिज़ाइन है जो आपके किसी भी ऑउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत लगती है। लोटस यानी कमल भारतीय संस्कृति में पवित्रता और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। स्टोन-स्टडेड लोटस डिजाइन वाली सिल्वर बिछिया पारंपरिक और मॉडर्न दोनों का खूबसूरत मिश्रण है। इसमें छोटे-छोटे स्टोन्स जड़े होते हैं, जो पैरों को आकर्षक लुक देते हैं। यह डिजाइन मुख्य रूप से आप फैमिली फंक्शन, शादी या फेस्टिवल में कैरी कर सकती हैं। एडजस्टेबल फीचर होने की वजह से यह अलग-अलग साइज में आसानी से फिट हो जाती हैं। अगर आप कुछ ऐसा चाहती हैं जो पारंपरिक भी लगे और ट्रेंडी भी, तो लोटस स्टोन बिछिया आपके ज्वेलरी कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: चेन वाली बिछिया पैरों की बढ़ा देंगे खूबसूरती, देखें एक से एक डिजाइन

सीजेड स्टोन जड़े हुए सिल्वर प्लेटेड टो रिंग्स उन महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं जो अपने लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं। इनका डिजाइन बहुत अट्रैक्टिव और शाइनी लगता है, जो आपके पैर में दूर से भी नजर आता है। ये बिछिया खासतौर पर पार्टी वियर के लिए बहुत बेहतरीन हैं। अगर आप किसी रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी या फेस्टिव सेलिब्रेशन में जा रही हैं, तो यह डिजाइन आपके पैरों को अलग पहचान देगी। सीजेड स्टोन दिखने में डायमंड जैसा लुक देती हैं, जिससे आपका स्टाइल और ज्यादा बढ़ जाता है। इसे आप ऑफिस वियर के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Silver Band Toe Ring Designs: पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए ट्राई करें सिल्वर Band Toe Ring, देखें डिजाइंस

अगर आप अपने लुक में कंफर्ट और स्टाइल दोनों जोड़ना चाहती हैं, तो एडजस्टेबल क्यूबिक जिरकोनिया स्टडेड टो रिंग्स एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। ये डिजाइन न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होती हैं, बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक होती हैं। इनमें जड़े जिरकोनिया स्टोन पैरों को चमकदार और एलिगेंट लुक देते हैं। एडजस्टेबल होने की वजह से ये आपके पैर की किसी भी उंगली में आसानी से फिट हो जाती हैं। किसी खास को गिफ्ट के रूप में भी आप ये बिछिया दे सकती हैं। ऑफिस से लेकर फैमिली फंक्शन तक, यह डिजाइन हर मौके पर सूट करती है। आप चाहें तो इन्हें सिंगल पहनें या जोड़ी में भी पहन सकती हैं।
Images: Myntra.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।