herzindagi
image

Silver Toe Ring Designs For Maha Shivaratri: शिव पूजा के लिए पहनें खूबसूरत सिल्वर टो रिंग, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस 

Chandi Ki Bichiya: पूजा के समय हर सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करना पसंद करती हैं। यही वजह है कि वो अच्छे से तैयार होती हैं और हर एक एक्सेसरीज को स्टाइल कर करती हैं। आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर सिल्वर टो रिंग को स्टाइल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 17:01 IST

Silver Toe Ring Designs: त्योहारों पर सजना हम सभी को पसंद होता है। यही वजह है कि हम अक्सर कुछ अलग डिजाइन वाली एक्सेसरीज को स्टाइल करते हैं, लेकिन पूजा में तैयार होने के लिए महिलाएं हर वो चीज पहनती हैं, जो सुहाग से जुड़ी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे वो और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। इस बार महाशिवरात्री जो कि 16 फरवरी को पड़ रही है। उस दिन शिव पूजा में पहनने के लिए सिल्वर टो रिंग को स्टाइल कर सकती हैं। सिल्वर टो रिंग पहनने के बाद अच्छी लगेगी। बस आपको सही डिजाइन को चूज करने की जरूरत है।

ईवल आई सिल्वर टो रिंग डिजाइन

आप महाशिवरात्रि के मौके पर पहनने के लिए इस तस्वीर में नजर आने वाले टो रिंग को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के टो रिंग को पहनने के बाद आपके पैर अच्छे नजर आएंगे। इसमें आपको सिंपल लेकिन बिल्कुल अलग तरह का डिजाइन मिलेगा, जिसे आप रोजाना भी पहन सकती हैं। इसे आप खरीदें और स्टाइल करें।

1 - 2026-02-03T145013.749

हार्ट डिजाइन वाले सिल्वर टो रिंग डिजाइंस

आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो महाशिवरात्रि के मौके पर हार्ट डिजाइन सिल्वर टो रिंग स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के टो रिंग पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही ये पतले डिजाइन में आते हैं, तो इन्हें पहनने में कोई दिक्कत नहीं होती है। आपके पैर भी अछअछ ेलगते हैं। इसे आपको ट्राई करना चाहिए। आपको ये मार्केट में सिल्वर डिजाइन में मिल जाएंगे।

2 - 2026-02-03T145017.620

मल्टी कलर स्टोन डिजाइन वाले सिल्वर टो रिंग

पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप महाशिवरात्रि के मौके पर मल्टी कलर स्टोन वर्क टो रिंग को स्टाइल कर सकती हैं। पूजा में इस तरह की बिछिया पहनने के बाद अच्छी लगती है। आप चाहें तो इसे सिंपल डिजाइन में भी खरीद सकती हैं, ताकि ये आप रोजाना पहन सके। आपको ये चांदी डिजाइन में आसानी से मिल जाएगी।

5 - 2026-02-03T145009.812

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पहनें चांदी की बिछिया, देखें डिजाइंस

बटरफ्लाई डिजाइन सिल्वर टो रिंग

आप महाशिवरात्रि के मौके पर स्टाइल करने के लिए बटरफ्लाई डिजाइन सिल्वर टो रिंग को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की टो रिंग पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको सिंपल, लेकिन सबसे अलग डिजाइन मिलेगा। ऐसे में टो रिंग पहनने के बाद काफी अच्छी लगेंगी।

4 - 2026-02-03T145016.399

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: नई दुल्हन के पैर नजर आएंगे सुंदर, जब स्टाइल करेंगी ये अलग तरह की बिछिया

इस तरह के सिल्वर टो रिंग पहनकर आपके पैर अच्छे नजर आएंगे। साथ ही आप महाशिवरात्रि पर कुछ अलग तरह की बिछिया के डिजाइन को वियर कर पाएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Myntra/ Zarkan, Peora, Zavya, GIVA

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।